IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. जहां, दोनों ही टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं.
IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. जहां, दोनों ही टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/19/why-india-and-england-players-wear-black-band-in-lords-odi-2026-07-19-15-44-35.jpg)
भारत बनाम इंग्लैंड Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND VS ENG: लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के नतीजे के साथ ही फैसला होगा कि ये सीरीज किसने अपने नाम की. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मगर, इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी दिग्गज सर गैरी सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे हैं.
काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी?
#TeamIndia is wearing black armbands to pay tribute to West Indies legend Sir Garfield Sobers following his passing on Friday.#ENGvINDpic.twitter.com/cYXAWc40iT
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में जब दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. इस काली पट्टी के जरिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी दिग्गज क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.
17 जुलाई को 89 की उम्र से गैरी सोबर्स ने अपनी अंतिम सांस ली थी, जिसके बाद खेले जा रहे लॉर्ड्स वनडे में दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. BCCI ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा- शुक्रवार को वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स के निधन के बाद टीम इंडिया उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांध रही है.
A perfectly observed minute's silence for one of the greats of the game, Sir Garfield Sobers 🖤 pic.twitter.com/Pi8ZJD2tSG
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
सर गैरी सोबर्स का करियर
सर गैरी सोबर्स का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार है. वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने 93 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 57.78 की शानदार औसत से 8032 रन बनाए. उनके नाम 26 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं. फील्डिंग में उन्होंने 109 कैच भी पकड़े. गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 235 विकेट लिए, जिसमें 6 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा शामिल है. अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 383 मैचों में 28,314 रन बनाए, जिसमें 86 शामिल रहे. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 1,043 विकेट हासिल किए.
6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर
साल 1968 में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए गैरी सोबर्स ने मैलकम नैश के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए. प्रोफेशनल क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने. खास बात यह भी थी कि वह सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं, बल्कि ऑफ स्पिन और लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते थे.
400वां मैच खेलने उतरे रोहित शर्मा-विराट कोहली
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे लॉर्ड्स वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. रोहित और विराट का ये 400वां इंटरनेशनल मैच है. ये भारत के लिए एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहली जोड़ी बन गई है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की 391 मैचों की साझेदारी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया था. वहीं, विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने का रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने 550 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले साथ खेले.
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स वनडे मैच की प्लेइंग-11 से बाहर क्यों हुए जसप्रीत बुमराह? कप्तान शुभमन गिल ने टॉस पर बताई असली वजह
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें