India vs England 3rd ODI, Jasprit Bumrah: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और तीसरे मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. लेकिन इस निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इस अहम मुकाबले में भारतीय तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है, जिसमें बुमराह का नाम भी शामिल है.
जसप्रीत बुमराह क्यों हुए प्लेइंग 11 से बाहर?
32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज माने जाते हैं, जो अपनी घातक गेंदबाजी से अकेले मैच का रुख पलट सकते हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे मुकाबले में बुमराह के बाहर होने से फैंस हैरान हैं. हालांकि, बीसीसीआई ने बुमराह के न खेलने के पीछे की बड़ी वजह बताई है. टॉस के बाद बीसीसीआई ने एक्स पर बुमराह के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में फील्डिंग करते समय बुमराह को बाएं घुटने में चोट लगी थी. बाएं घुटने में सूजन के कारण वे तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. इसी कारण वह प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. हालांकि, बुमराह की चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है.
---विज्ञापन---
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the 3️⃣rd ODI 🙌
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
Jasprit Bumrah had an impact injury on his left knee while fielding in the second ODI in Cardiff. He was not available for selection for the third ODI due to reactive swelling in his left knee.
Updates ▶️… pic.twitter.com/RJdchL62hv
भारत की प्लेइंग 11 में हुए 3 बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया कि बुमराह को घुटने में चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है. बुमराह के अलावा, ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी इस मैच के लिए आराम दिया गया है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.
इस अहम मुकाबले के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है, जो पिछले मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे. वहीं, बुमराह और सुंदर की जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! जुलाई में एक-दो नहीं, बैक-टू-बैक खेलेंगे 3 मैच?
IND vs ENG 3rd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
---विज्ञापन---