IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिया है.
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/25/ind-vs-sl-2026-08-25-16-14-35.jpg)
IND vs SL
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत की पहली पारी के 503/9 रनों के जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं. श्रीलंका की टीम अभी भी 238 रन पीछे है, वहीं उसे फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 38 रनों की जरूरत है. अब मैच के चौथे दिन अगर श्रीलंका की टीम फॉलोऑन बचाने में कामयाब नहीं हुई, तो भारतीय टीम को (फॉलोऑन देकर) दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
तीसरे दिन के शुरुआत में प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई भारत को पहली सफलता
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 3 ओवरों में 8 रन बनाकर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तीसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पारी की शुरुआत इसी 8 रन के स्कोर से आगे की. दिन की शुरुआत में श्रीलंका ने कामिल मिशारा के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया. मिशारा 25 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस की साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा
इसके बाद पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस के बीच चौथे विकेट के लिए एक अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिन्दु मेंडिस को 32 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया था. इस तरह श्रीलंकाई टीम ने पहले सेशन में यानी लंच ब्रेक तक 32 ओवरों में 4 विकेट पर 130 रन बना लिए थे.
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
पसिंदु सोरियाबंदरा 80 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का बने शिकार
इसके बाद मानव सुथार ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया. धनंजय डी सिल्वा सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस तरह श्रीलंका की आधी टीम 137 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद रविंद्र जडेजा ने पसिंदु सोरियाबंदरा को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने टीम के लिए 133 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौका शामिल रहा.
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
शतक के करीब पहुंच गए हैं सोनल दिनुषा
इसके बाद को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया. निरोशन डिकवेला खाता भी नहीं खोल पाए. फिर मानव सुथार ने केशरा नुवानथा को आउट कर श्रीलंका को 8वां झटका दिया. वहीं नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे सोनल दिनुषा दूसरे छोर पर टिके रहे. वो लहिरु कुमारा के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी कर रहे थे, लेकिन तभी आखिरी सेशन में बारिश शुरू हो गई और फिर थोड़ी देर बाद दिन के खेल को खत्म करने का फैसला लिया गया. सोनल दिनुषा 85 रन बनाकर नाबाद हैं. जबकि लहिरु कुमारा 8 रन बनाकर नाबाद हैं. अब देखने वाली बात होगी कि श्रीलंका की टीम चौथे दिन के शुरुआत में फोलोऑन बचाने में कामयाब होती है या नहीं.
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: इंजरी के बाद भी कैसे क्रिकेट मैच में हिस्सा ले पाते हैं खिलाड़ी? जानिए किस चीज से मिलती है खेलने की ताकत