IND vs SL 2nd Test : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ी चाल चली है. उन्होंने ऐसा क्या किया है. आइए इस बारे में जानते हैं.
IND vs SL 2nd Test : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ी चाल चली है. उन्होंने ऐसा क्या किया है. आइए इस बारे में जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/21/ind-vs-sl-2nd-test-2026-08-21-11-08-36.jpg)
IND vs SL 2nd Test Photograph: (AFP)
IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार से खेला जाने वाला है. इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत ने जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम दोनों मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं.
टीम इंडिया के लिए कोलंबो टेस्ट से पहले बढ़ा खतरा
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच 23-27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाने वाला है. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला ये मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
𝐅𝐮𝐥𝐥 𝐭𝐡𝐫𝐨𝐭𝐭𝐥𝐞 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐑𝐨𝐚𝐝 𝐭𝐨 𝐖𝐓𝐂 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥!⚡
Maximum points on the radar, a series win in sight, and no slowing down for #TeamIndia.🔥
Watch #SLvIND 2nd Test, starting 23rd August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/Yj0A8vNgNU
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 20, 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. वहीं श्रीलंका के कप्तान धनंजया डी सिल्वा मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेंगे. उससे पहले श्रीलंका ने एक बड़ी चाल चली है, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरे टेस्ट मैच से पहले चिंता थोड़ी सी बढ़ा दी है.
श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट से पहले चली बड़ी चाल
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपने स्क्वाड में बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को जोड़ा है. ये दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दूसरे टेस्ट मैच में एक ऐसे सिलेवर्स के रूप में आने वाले हैं, जिसकी शायद भारत ने तैयार नहीं की होगी. ऐसे में श्रीलंका इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग-11 में मौका देकर टीम इंडिया को कोलंबो में एक दम चौंकाना चाहेगी.
Kamil Mishara and Sahan Arachige have been added to Sri Lanka’s squad for the second test against India at SSC Colombo.#SLVINDpic.twitter.com/S38cXq6uxd
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) August 20, 2026
कैसा रहा दोनों खिलाड़ियों का करियर
सहान आराचिगे एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं. वो बाएं दाथ से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वहीं वो ऑफ स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. वो मैच में बॉल और बल्ले दोनों से इम्पैक्ट डालने की काबिलियत रखते हैं. ऐसे में भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में वो खतरा साबित हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक श्रीलंका के लिए अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. अब उनके पास भारत जैसी मजबूत टीम के पास अपना हुनर दिखाने का मौका होगा. आराचिगे ने टीम के लिए 5 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है. इस दौरान उन्होंने दोनों फॉर्मेट में 100 से अधिक रन बनाए हैं, जबकि उन्होंने 3 विकेट भी चटकाए हैं.
श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा एक तुरुष का इक्का साबित हो सकते हैं. मिशारा एक बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं. अगर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वो प्लेइंग-11 में खेलते हैं, तो असर छोड़ सकते हैं. भारतीय टीम के पास ऑफ स्पिन गेंदबाज नहीं है, जिसका फायदा वो शुरुआत में सेट होने के बाद बाद में उठा सकते हैं. वो श्रीलंका के लिए वनडे डेब्यू कर चुके हैं. अब उन्हें अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार होगा. मिशारा ने अब तक श्रीलंका के लिए 5 वनडे मैच और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं. उनके नाम दोनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 800 से ज्यादा रन हैं.
ये भी पढ़ें :पाकिस्तान को मिला आईसीसी से बड़ा तोहफा, अपने ही फैसले पर दोबारा विचार करने के बाद वापस ली सजा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें