IND vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर?

Published on 24 सित॰ 2026

IND vs WI 1st ODI : टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी, जबकि 3 अक्टूबर को तीसरा मैच खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इस सीरीज के लिए गिल के साथ मिलकर तय करेंगे कि तीन मैचों के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किया ग्याहरा खिलाड़ियों को चुना जाएगा और कौन से 4 खिलाड़ी प्लेइंग-11 से बाहर होंगे. आइए टीम इंडिया की  संभावित प्लेइंग-11 के बारे में जानते हैं. 

A new ODI chapter, new combinations and plenty to look forward to as #TeamIndia gets set for the challenge ahead.

Watch #INDvWI, 1st ODI LIVE 👉 SUN, 27 SEP, 1 PM on Star Sports Network and JioHotstar! pic.twitter.com/RpnPRndf7m

— Star Sports (@StarSportsIndia) September 24, 2026

इन बल्लेबाजों के मिलेगा प्लेइंग-11 में चांस 

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल और रोहित शर्मा भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. तीसरे नंबर पर विराट कोहली खेलने के लिए आएंगे. नंबर-4 पर रुतुराज गायकवाड़ खेलेंगे क्योंकि श्रेयस अय्यर इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में भारत के टॉप-4 बल्लेबाज शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ होंगे. 

— Star Sports (@StarSportsIndia) September 24, 2026

भारत के लिए केएल राहुल बतौर विकेटकीपर खेलेंगे और नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे. छठवें बल्लेबाज के लिए माथापच्ची होगी. यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और नमन धीर में से किसे मौका मिलेगा. इसमें से चांस है कि, यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जाए और उन्हें नए रोल में खिलाया जाए. वो टीम में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएं.

— Star Sports (@StarSportsIndia) September 24, 2026

किन गेंदबाजों को मिलेगा प्लेइंग-11 में चांस 

टीम इंडिया में बतौर स्पिनर रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल किया जाएगा. टीम इंडिया 2 प्रमुख स्पिन गेंदबाजों के साथ खेलेगी. ऐसे में ये दोनों प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे. वहीं प्लेइंग-11 में शामिल होकर तीसरे स्पिन गेंदबाज का ऑप्शन देंगे. यशस्वी जासवाल लेग स्पिन बॉलिंग करने के लिए जाने जाते हैं. 

तेज गेंदबाजी की बात करें तो, गुरनूर बराड़ अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज के साथ प्लेइंग-11 में शामिल हो सकता है. वहीं तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया जा सकता है. वो बैटिंग के साथ-साथ टीम को पेस बॉलिंग का ऑप्शन देंगे और कुछ ओवर यशस्वी डालकर टीम को मजबूती देंगे.

𝗔𝗻 𝘂𝗻𝗯𝗿𝗼𝗸𝗲𝗻 𝘀𝘁𝗿𝗲𝗮𝗸 𝗼𝗳 𝘀𝘂𝗽𝗿𝗲𝗺𝗮𝗰𝘆! 🏆#TeamIndia’s historic run against the Windies stands as a testament to absolute consistency and power! 💪💙#INDvWI 👉 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/BRN4crMFv7

— Star Sports (@StarSportsIndia) September 21, 2026

इन खिलाड़ियों को होना पड़ेगा बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से युवा बल्लेबाज नमन धीर को बाहर होना पड़ सकता है. उनके बाद ध्रुव जुरेल को भी बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि केएल राहुल बतौर विकेटकीपर टीम में मौजूद होंगे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी का भी टीम से बाहर होना तय है क्योंकि उनको तब मौका मिल सकता है, जब सिराज और गुरनूर खराब प्रदर्शन करेंगे. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़ें :South Africa vs Australia : मैथ्यू ब्रीट्जके ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, हेनरिक क्लासेन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज