The liveblog has ended.
-
11 Oct 2026 10:44 PM (IST)
IND vs WI Live: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता मैच
वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी है. इसी के साथ भारत ने इस मुकाबले को 14 रनों से अपने नाम कर लिया है. इस मैच में अर्शदीप सिंह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 विकेट हासिल किए. वहीं, नमन धीर ने 2 विकेट चटकाए.
-
11 Oct 2026 10:34 PM (IST)
India vs West Indies: मुश्किल में वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने 174 रन पर अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया है. शेरफेन रदरफोर्ड 20 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं. टीम को अभी भी 13 गेंदों पर 50 रन बनाने हैं.
-
11 Oct 2026 10:31 PM (IST)
IND vs WI Live: टीम इंडिया को छठी सफलता
टीम इंडिया मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है. वेस्टइंडीज ने 169 रन पर अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है.
-
11 Oct 2026 10:29 PM (IST)
India vs West Indies: 3 ओवर का खेल बाकी
वेस्टइंडीज ने 17 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं. अब आखिरी 3 ओवर में टीम को जीत के लिए 56 रन बनाने हैं.
-
11 Oct 2026 10:22 PM (IST)
IND vs WI Live: क्वेंटिन सैम्पसन हुए आउट
टीम इंडिया ने 5वीं सफलता भी हासिल कर ली है. क्वेंटिन सैम्पसन 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वेस्टइंडीज को अभी भी 73 रनों की जरूरत है.
-
11 Oct 2026 10:13 PM (IST)
IND vs WI Live: 36 गेंदों पर 90 रनों की जरूरत
वेस्टइंडीज ने 14 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं. अब उन्हें जीत के लिए 36 गेंदों पर 90 रनों की जरूरत है.
-
11 Oct 2026 09:57 PM (IST)
India vs West Indies: कामिल पूरन हुए आउट
वेस्टइंडीज ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. कामिल पूरन 27 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वेस्टइंडीज ने ये विकेट 105 रन के स्कोर पर गंवाया है. वहीं, ये नमन धीर की दूसरी सफलता है.
-
11 Oct 2026 09:48 PM (IST)
India vs West Indies: टीम इंडिया को तीसरी सफलता
वेस्टइंडीज ने 82 रन पर अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया है. रोवमैन पॉवेल 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं.
-
11 Oct 2026 09:39 PM (IST)
IND vs WI 3rd T20I Live: टीम इंडिया को दूसरी सफलता
वेस्टइंडीज ने 67 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. शिमरोन हेटमायर 26 गेंदों पर 43 रनों की एक अहम पारी खेलकर आउट हो गए हैं. ये भारत के लिए एक बड़ी सफलता है.
-
11 Oct 2026 09:33 PM (IST)
India vs West Indies: 50 रन के पार
वेस्टइंडीज की पारी का पावरप्ले पूरा हो गया है, उन्होंने पहले 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं. शिमरोन हेटमायर 33 रन और कामिल पूरन 11 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.
-
11 Oct 2026 09:22 PM (IST)
IND vs WI Live: 4 ओवर पूरे
वेस्टइंडीज ने 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं. कामिल पूरन 5 रन और शिमरोन हेटमायर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.
-
11 Oct 2026 09:10 PM (IST)
IND vs WI 3rd T20I Live: शे होप हुए आउट
टीम इंडिया को दूसरे ही ओवर में एक बड़ी सफलता मिल गई है. शे होप 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वेस्टइंडीज ने अपना पहला विकेट 7 रन के स्कोर पर गंवाया है.
-
11 Oct 2026 08:48 PM (IST)
IND vs WI Live: टीम इंडिया ने बनाए 223 रन
टीम इंडिया की पारी पूरी हो गई है. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए हैं. इस दौरान अभिषके शर्मा ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन ने 37 रनों की पारी खेली. तिलक वर्मा ने भी 28 रनों का योगदान दिया.
-
11 Oct 2026 08:41 PM (IST)
IND vs WI Live: अर्शदीप सिंह हुए आउट
टीम इंडिया ने 210 रन के स्कोर पर अपना 9वां विकेट भी गंवा दिया है. अर्शदीप सिंह 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अभी भी 1 ओवर का खेल बाकी है.
-
11 Oct 2026 08:36 PM (IST)
IND vs WI 3rd T20I Live: अक्षर पटेल भी रन आउट
टीम इंडिया ने अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया है. अक्षर पटेल 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत ने ये विकेट 202 रन के स्कोर पर गंवाया है.
-
11 Oct 2026 08:33 PM (IST)
IND vs WI Live: 200 रन पूरे
टीम इंडिया ने 17.4 ओवर में 200 रन का आंकड़ा छू लिया है. अक्षर पटेल 19 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, लेकिन भारत 7 विकेट गंवा चुका है.
-
11 Oct 2026 08:27 PM (IST)
India vs West Indies: तिलक वर्मा हुए रनआउट
टीम इंडिया ने 194 रन पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है. तिलक वर्मा 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं.
-
11 Oct 2026 08:14 PM (IST)
IND vs WI Live: नितीश कुमार रेड्डी भी आउट
टीम इंडिया ने 169 रन पर अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है. नितीश कुमार रेड्डी 14 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं.
-
11 Oct 2026 08:08 PM (IST)
India vs West Indies: 150 रन पूरे
टीम इंडिया ने 13 ओवर के खेल के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा 16 रन और नितीश कुमार रेड्डी 17 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर लेकर जा रहे हैं.
-
11 Oct 2026 08:02 PM (IST)
India vs West Indies: नमन धीर भी हुए आउट
135 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. नमन धीर के रूप में टीम इंडिया ने 5वां विकेट गंवाया है, वो 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए हैं.
-
11 Oct 2026 07:50 PM (IST)
IND vs WI Live: टीम इंडिया को चौथा झटका
टीम इंडिया को 124 रन के स्कोर पर चौथा झटका भी लग गया है. अभिषेक शर्मा 30 गेंदों पर 69 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हो गए हैं.
-
11 Oct 2026 07:44 PM (IST)
IND vs WI 3rd T20I Live: कप्तान अय्यर भी आउट
टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. 117 रन पर टीम का तीसरा विकेट भी गिर गया है. कप्तान श्रेयस अय्यर 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
-
11 Oct 2026 07:40 PM (IST)
India vs West Indies: टीम इंडिया को दूसरा झटका
टीम इंडिया ने 115 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. ईशान किशन 18 गेंदों पर 37 रनों की एक अहम पारी खेलकर आउट हो गए हैं. अब कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आ गए हैं.
-
11 Oct 2026 07:38 PM (IST)
IND vs WI Live: 100 का आंकड़ा पार
टीम इंडिया ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए है. अभिषेक शर्मा 67 रन और ईशान किशन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.
-
11 Oct 2026 07:28 PM (IST)
IND vs WI Live: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने एक कमाल की पारी खेली है और 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ भारत ने पहले 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए हैं.
-
11 Oct 2026 07:21 PM (IST)
IND vs WI Live: 50 रन का आंकड़ा छुआ
टीम इंडिया ने 4.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन का आंकड़ा छू लिया है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच एक अहम साझेदारी हो रही है.
-
11 Oct 2026 07:15 PM (IST)
IND vs WI Live: 3 ओवर का खेल पूरा
टीम इंडिया ने 3 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा ने 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर रनों की गति बढ़ाने का काम किया है.
-
11 Oct 2026 07:09 PM (IST)
IND vs WI 3rd T20I Live: संजू सैमसन हुए आउट
टीम इंडिया ने सिर्फ 7 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. संजू सैमसन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. अब ईशान किशन क्रीज पर आ गए हैं.
-
11 Oct 2026 07:00 PM (IST)
India vs West Indies: टीम इंडिया की पारी शुरू
मुकाबले की शुरुआत हो गई है. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं, गेंदबाजी की कमान रोस्टन चेज ने संभाली है.
-
11 Oct 2026 06:50 PM (IST)
IND vs WI 3rd T20I Live: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
शे होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती.
-
11 Oct 2026 06:38 PM (IST)
IND vs WI Live: भारत की प्लेइंग 11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
-
11 Oct 2026 06:32 PM (IST)
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करने वाली है.
-
11 Oct 2026 06:15 PM (IST)
IND vs WI Live: तीसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच दौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6.30 बजे होगा. वहीं, पहली गेंद 7 बजे फेंकी जाएगी.