IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पांचवां टी-20 मुकाबला (IND vs WI 5th T20) बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही। बारिश के कारण बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला तय समय से करीब ढाई घंटे देर से शुरू हुआ था, लेकिन भारतीय पारी के बाद दोबारा बारिश होने के कारण मैच आगे नहीं हो सका।
टॉस ढाई घंटे देर से हुआ
मुकाबले (IND vs WI 5th T20) में टॉस शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण इसमें देरी हुई। रात करीब 9 बजे टॉस हो सका। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच को घटाकर 9-9 ओवर का कर दिया गया था।
भारत ने 7.4 ओवर में बनाए 118 रन
टॉस के बाद भारत ने तेज शुरुआत की, लेकिन पारी के दौरान विकेट भी गिरते रहे। टीम इंडिया ने 7.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसके बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई और मैदान की स्थिति खेलने लायक नहीं रही। काफी इंतजार के बाद मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/17/ind-vs-wi-5th-t20-2026-10-17-23-37-56.jpeg)
ईशान ने 10 गेंद में बनाए 30 रन
भारत की ओर से ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंदों में 30 रन बनाए। उन्होंने पारी को तेजी देने की कोशिश की। वहीं नमन धीर 6 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। बारिश के कारण भारतीय पारी को निर्धारित 9 ओवर भी पूरे करने का मौका नहीं मिला। (IND vs WI 5th T20)
ये खबर भी पढ़ें: BDCA Committees: भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन ने 2026-27 सीजन के लिए गठित की 9 समितियां, ध्रुव नारायण सिंह ने किया ऐलान
चार साल बाद घर में सीरीज जीतने से चूका भारत
पांचवां मैच (IND vs WI 5th T20) रद्द होने के साथ ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। भारत चार साल बाद घर में टी-20 सीरीज जीतने से चूक गया। इससे पहले साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 2-2 से बराबर कराया था।
ये खबर भी पढ़ें: Hockey India Senior Men Championship: मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 3-2 से हराया, क्वार्टरफाइनल में बंगाल से भिड़ंत
बारिश बनी मैच का सबसे बड़ा विलेन
बेंगलुरु में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। इसी वजह से (IND vs WI 5th T20) टॉस में लंबी देरी हुई और मैच को 9-9 ओवर तक सीमित करना पड़ा। भारत ने अपनी पारी में 118 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज की पारी शुरू होने से पहले फिर बारिश आ गई। ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को खेलने लायक बनाने की कोशिश की, लेकिन लगातार मौसम खराब रहने के कारण मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका।
ये खबर भी पढ़ें: India vs New Zealand Team 2026: एक साल बाद टेस्ट टीम में लौटे बुमराह, गिल और अय्यर को मिली वनडे कप्तानी