IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/23/shreyas-iyer-2026-07-23-21-20-19.jpg)
Shreyas Iyer
IND vs ZIM: भारतीय टीम को 7 मैचों के बाद पहली टी20 इंटरनेशनल जीत मिली है. श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान आखिरकार जीत मिल गई है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह उनकी पहली जीत है, लेकिन वो इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते.
बतौर कप्तान अपनी पहली जीत पर क्या बोले श्रेयस अय्यर
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में जीत के बाद जब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, खिलाड़ियों ने प्लान को मैदान पर बेहतरीन तरीके से लागू किया और बतौर कप्तान मेरी पहली जीत है, इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है. (इस बारे में कि उनकी टीम ने हालात के हिसाब से खुद को कैसे ढाला) बिल्कुल, जैसा कि मैंने पहले कहा, मुझे उछाल की उम्मीद थी और इस पिच पर, खासकर हार्ड लेंथ से, काफी अच्छा उछाल था और शुरुआत में यह उछाल एक जैसा नहीं था. मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि दोनों पारियों में ऐसा ही था, लेकिन मयंक ने शानदार शुरुआत दिलाई, जिस तरह से उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ को बनाए रखते हुए गेंदबाज़ी की और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जगह नहीं दी, वह हमारे लिए बहुत अहम था. और फिर पावरप्ले में वैभव का आकर हमें शानदार शुरुआत दिलाना भी बहुत जरूरी था."
वैभव सूर्यवंशी के शानदार अर्धशतकीय पारी पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, हर किसी को आकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने के मौके मिल रहे हैं, जिससे वास्तव में उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ता है. वैभव के अपना पहला इंटरनेशनल पर अय्यर ने कहा कि उनके द्वारा असाधारण बल्लेबाजी की गई. वह एक निडर युवा खिलाड़ी हैं और इस पारी में उनका दृष्टिकोण अद्भुत था. तो, हां मुझे लगता है कि वह पहले भी यहां खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें पिच के मिजाज का अच्छा अंदाजा है. मुझे लगता है कि उन्होंने अंडर-19 फाइनल में 175 रन बनाए थे, इसलिए जब वह मैदान पर कदम रखते हैं तो निश्चित रूप से उनके भीतर जबरदस्त आत्मविश्वास होता है. तो, आज इसे देखना अच्छा लगा. सीरीज की अच्छी शुरुआत हुई है. "
Shreyas Iyer said, “Vaibhav Sooryavanshi is fearless, the way he approaches the innings is amazing. He posseses immense confidence when he steps onto the field”. pic.twitter.com/Up2sOmjTXP
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 23, 2026
ऐसी रही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी
इस मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 5 विकेट पर 125 रन बनाए थे. वेस्ली मधेवेरे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. वहीं रयान बर्ल 36 रन बनाए. सैम करन ने 10 रनों का योगदान दिया. तादिवानाशे मारुमनी ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके अलावा जिम्बाव्वे का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था. वहीं भारत की ओर से दोनों तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट झटके.
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया पहला अर्धशतक
इसके जवाब में टीम इंडिया ने 13.2 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा जरूर जल्दी आउट हो गए, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 35 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर नाबाद 28 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा 6 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: मयंक यादव ने T20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय