अगर आप 15 अगस्त के दिन देशभक्ति से जुड़ी फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन फिल्मों की लिस्ट में अलग-अलग तरह की कहानियां मिल जाएंगी। कहीं सैनिकों का साहस है, तो कहीं जासूस की हिम्मत और कहीं अपने सपने के लिए लड़ने का जज्बा।
Independence Day Movies List
- Published: 15 Aug 2026, 11:09 AM IST
- Last Updated: 15 Aug 2026, 11:09 AM IST
Independence Day 2026: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन देशभक्ति के जज्बे से भर देता है। इस खास मौके पर अगर आप घर बैठे ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं, जिनमें देश के लिए प्यार, हिम्मत और बलिदान की कहानी हो, तो बॉलीवुड की ये फिल्में आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं। इन फिल्मों में सैनिकों से लेकर एयरफोर्स पायलट और जासूस तक की कहानियां दिखाई गई हैं।
जवान

शाहरुख खान की ‘Jawan’ सिर्फ एक्शन से भरपूर फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की समस्याओं, भ्रष्टाचार और न्याय की बात भी की गई है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म में देश और समाज के लिए आवाज उठाने का संदेश भी देखने को मिलता है।
लक्ष्य

ऋतिक रोशन की ‘Lakshya’ एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसे शुरुआत में अपनी जिंदगी का कोई लक्ष्य नहीं पता होता। करण शेरगिल का किरदार निभाने वाले ऋतिक धीरे-धीरे सेना में शामिल होते हैं और खुद को एक जिम्मेदार सैनिक के रूप में तैयार करते हैं। कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि वाली यह फिल्म हिम्मत और जुनून की कहानी है।
चंदू चैंपियन

‘Chandu Champion’ मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। भारतीय सेना में रह चुके मुरलीकांत ने कई मुश्किलों का सामना किया और आगे चलकर पैरालंपिक चैंपियन बने। कार्तिक आर्यन ने उनका किरदार निभाया है। फिल्म मुश्किल हालात में भी हार न मानने की प्रेरणा देती है।
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

जान्हवी कपूर की ‘Gunjan Saxena: The Kargil Girl’ भारतीय एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह उन्होंने कई चुनौतियों के बावजूद अपने सपने को पूरा किया और देश की सेवा की। कारगिल युद्ध के दौरान उनकी भूमिका भी कहानी का अहम हिस्सा है।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

विक्की कौशल की ‘Uri: The Surgical Strike’ 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित है। फिल्म में विक्की ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया है। इसमें सेना के मिशन की तैयारी, जवानों की हिम्मत और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा देखने को मिलता है।
स्काई फ़ोर्स

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की ‘Sky Force’ 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में वीर पहाड़िया ने भारतीय एयरफोर्स अधिकारी का किरदार निभाया है। कहानी में देश के प्रति जिम्मेदारी के साथ दोस्ती और बलिदान को भी दिखाया गया है।
शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘Shershaah’ कारगिल युद्ध के वीर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। सिद्धार्थ ने उनके किरदार में बहादुरी और जिंदादिली को शानदार तरीके से दिखाया है। फिल्म में देश के लिए कैप्टन बत्रा के सर्वोच्च बलिदान की कहानी भी दिखाई गई है।
सैम बहादुर

विक्की कौशल की ‘Sam Bahadur’ भारत के फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में उनके मजबूत नेतृत्व, हाजिरजवाबी और सेना के प्रति समर्पण को दिखाया गया है। सैम मानेकशॉ भारतीय सेना के सबसे चर्चित और सम्मानित अधिकारियों में गिने जाते हैं।
राज़ी

आलिया भट्ट की ‘Raazi’ एक युवा लड़की सहमत की कहानी है, जो देश के लिए अंडरकवर जासूस बन जाती है। 1971 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सहमत के साहस और देश के लिए किए गए निजी बलिदान को दिखाया गया है।
यह भी पढ़े- Independence Day पर जरूर देखें देशभक्ति से भरपूर बॉलीवुड की ये फिल्में, कहानी से लेकर गानों तक सब कुछ है दमदार