Independence Day 2026: ISOMES छात्रों का अनोखा अंदाज, AI, कविता और कहानी के जरिए जीवंत किया भारत की आजादी का सफर

Published on 15 अग॰ 2026

Independence Day 2026: दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिंजस (AI) का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन, ISOMES के छात्रों ने इसे अविस्मणीय तरह से इस्तेमाल कर दिखाया है. News24 नेटवर्क के प्रतिष्ठित मीडिया कॉलेज ISOMES के छात्रों ने दिखाया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का रचनात्मक इस्तेमाल कर भारत की आजादी की कहानी को किस तरह पेश किया जा सकता है. ISOMES के छात्रों ने AI के जरिए स्वतंत्रता की कहानी को स्क्रीन पर उतार दिया है.

यह भी पढ़ें – 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की खास पगड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए इस शाही साफे की खासियत

---विज्ञापन---

ISOMES के छात्रों ने अनूठे अंदाज में पेश की आज़ादी की गाथा

ISOMES के Gen Z छात्रों ने कविता, AI, स्टोरीटेलिंग, एडिटिंग और देशभक्ति के जज्बे को मिलाकर भारत की आजादी को एक खास श्रद्धांजलि दी है. छात्रों ने एक ऐसा वीडियो क्रिएट किया है जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के एतिहासिक सफर से लेकर आज़ाद और आधुनिक राष्ट्र की यात्रा को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है. छात्रों द्वारा तैयार किए वीडियो में देश के कोने-कोने से आज़ादी की गूंज उठ रही है. वीडियो देखते हुए महसूस होता है कि हम आज़ादी की जंग से जुड़े हैं, उस वक्त को जी रहे हैं.

ISOMES में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्रों ने इस वीडियो को तैयार करने के लिए प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, स्टोरीटेलिंग तकनीकों और AI टूल्स का इस्तेमाल किया है. छात्रों ने अपने खुद के AI अवतार तैयार किए और उनकी मदद से इस वीडियो को बनाया है. उनका यह काम दिखाता है कि युवा मीडिया छात्र किस तरह पारंपरिक कहानी कहने की कला को नई तकनीक के साथ जोड़कर आकर्षक कंटेंट तैयार कर सकते हैं. यह आधुनिकता की बेहद अनूठी मिसाल है.

---विज्ञापन---

AI वैश्विक जरूरत बनता जा रहा है. ऐसे में यह पहल बदलते मीडिया उद्योग के लिए छात्रों को तैयार करने पर ISOMES के फोकस को भी दर्शाती है. इसके पाठ्यक्रम में ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया के साथ-साथ डेटा जर्नलिज्म, फैक्ट-चेकिंग, रिसर्च, वीडियो प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन के लिए AI टूल्स के इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी शामिल है.

AI के साथ काम करते हुए छात्रों ने कैमरा एंगल, शॉट्स, कंपोजिशन और सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग की अपनी समझ का इस्तेमाल किया है. यह तरीका दिखाता है कि स्पष्ट विचारों, सटीक और सही प्रॉम्प्ट्स और प्रभावी कहानी कहने की कला के साथ अगर AI का इस्तेमाल किया जाए तो यह एक अनूठा रचनात्मक टूल बन सकता है. छात्रों का यह प्रोजेक्ट कंटेंट क्रिएशन में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की बढ़ती भूमिका को भी उजागर करता है. छात्र Google Flow और VO3 जैसे मुफ्त या आसानी से उपलब्ध टूल्स का इस्तेमाल कर विजुअल्स, वीडियो और स्टोरीटेलिंग के साथ नए प्रयोग कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-  Happy Independence Day 2026 Wishes LIVE: गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा… सभी को भेजें स्वतंत्रता दिवस की खास शुभकामनाएं