दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। इसके बाद फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
हैदराबाद: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार के दिन अचानक हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। दरअसल, केबिन के अंदर एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी। इसके बाद शमशाबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
एयरलाइन और आधिकारिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवा में उड़ते विमान के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई और तुरंत सेफ्टी अलार्म बजने लगे। हालांकि, फ्लाइट क्रू ने बिना देरी किए हालात को संभाला। वहीं, पायलटों ने एविएशन सेफ्टी नियमों का पालन करते हुए फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से हैदराबाद की तरफ मोड़ दिया।
इंडिगो ने दूसरी फ्लाइट के साथ खाने-पीने का किया इंतजाम
- इस अचानक हुई परेशानी के लिए इंडिगो ने खेद जताया है। एयरलाइन ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा उनके लिए सबसे ऊपर है।चेन्नई जाने वाले सभी यात्रियों के लिए तुरंत एक दूसरे विमान का इंतजाम किया गया। इस दौरान यात्रियों को खाने-पीने की चीजें दी गईं और उन्हें लगातार अपडेट भी दिया जाता रहा।
- एयरलाइन के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, “इस अचानक पैदा हुई स्थिति की वजह से हमारे ग्राहकों को जो भी परेशानी हुई, उसके लिए हमें खेद है। हम इसे कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों को रिफ्रेशमेंट देने के साथ ही समय पर जानकारी दी जा रही है। इंडिगो में हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता है।”
- राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) के एक अधिकारी ने बताया, “सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एयरलाइन की तरफ से उन्हें अगली उपलब्ध फ्लाइट से उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा।”
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।