Indigo News: भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस इस समय काफी चर्चा में आ गई है. एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने सुपरवाइजर के टॉक्सिक बर्ताव के बारे में खुलासा किया है.
Written By : प्रतीक्षा राणावत | Updated at : 17 Jul 2026 06:10 PM (IST)

इंडिगो में सुपरवाइजर ने दी पैर छूने की सजा
Source : ABP Live
Indigo News: देश की सबसे महत्वपूर्ण एयरलाइंस की लिस्ट में शुमार इंडिगो इन दिनों काफी चर्चा में आ गई है. एयरलाइन के एक पूर्व स्टाफ का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एयरलाइन के सुपरवाइजर के एक्सट्रीम टॉक्सिक बिहेवियर के बारे में बताया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल इंडिगो के एक एक्स एम्प्लॉयी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उसने आरोप लगाया है कि केवल टाई न पहनने पर उसके एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसे अपने सुपरवाइजर के पैर छूने की सजा दी थी. इस कर्मचारी का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत कंपनी से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
ये भी पढ़ें: Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
आखिरी दिन का वीडियो
ये वीडियो कर्मचारी के एयरलाइन के आखिर दिन का वीडियो है, जिसमें वो इंडिगो की यूनिफॉर्म और कंपनी का आईडी कार्ड पहने दिखाई दे रहा है. इस कर्मचारी ने बताया कि उसे इस मामले को कंपनी के सामने उठाया भी था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों के बीच एयरलाइन के कर्मचारियों के बर्ताव को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
इंडिगो ने दी सफाई
वहीं इस मामले पर गुरुवार को इंडिगो की तरफ से सफाई पेश की गई. एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि कर्मचारी के सभी आरोप बेबुनियाद हैं. कंपनी के मुताबिक, शिकायत की पूरी जांच की गई, लेकिन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला. एयरलाइन ने ये भी बताया कि कर्मचारी ने जून में इस्तीफा दिया था और 13 जुलाई को उसका लास्ट वर्किंग डे था.
ये भी पढ़ें: PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
कर्मचारी पर लगाया आरोप
इतना ही नहीं बल्कि इंडिगो ने तो उस कर्मचारी के ऊपर ही आरोप लगा दिया है. एयरलाइन ने कहा कि नौकरी के दौरान कर्मचारी के खिलाफ बार-बार अनुशासनहीनता, खराब प्रदर्शन और बिना अनुमति छुट्टी लेने जैसी शिकायतें दर्ज थीं. इन मामलों में उसे कई बार समझाया भी गया था. लेकिन वो फिर भी सुधर नहीं रहा था ऐसे में अपने आखिर दिन में उसने केवल एयरलाइन पर अपनी भड़ास निकाली है.
और पढ़ें

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है
Read More
Published at : 17 Jul 2026 06:10 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola