Aug 30, 2026 07:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

भारतीय कार मार्केट में अब 3-रो हाइब्रिड गाड़ियों का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। हाल ही में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर टोमाहॉक PHEV का सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड ZX (O) से माना जा रहा है।

एमजी हेक्टर टोमाहॉक vs टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस
केवल
₹24,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय कार मार्केट में अब 3-रो हाइब्रिड गाड़ियों का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। हाल ही में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर टोमाहॉक PHEV का सीधा मुकाबला इस सेगमेंट की बादशाह टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड ZX (O) से माना जा रहा है। भले ही ये दोनों 7-सीटर गाड़ियां बिजली और पेट्रोल के कॉम्बिनेशन से चलती हैं, लेकिन इनकी तकनीक एक-दूसरे से काफी अलग है। जहां हेक्टर टोमाहॉक एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार है जिसे बाहर से चार्ज किया जा सकता है। वहीं, हाइक्रॉस टोयोटा की सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम करती है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 13.4 - 26.76 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
किसकी कीमत ज्यादा?
कीमत की बात करें तो एमजी हेक्टर टोमाहॉक PHEV का टॉप 'एसेंस' वेरिएंट 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलता है। जबकि इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड ZX (O) की कीमत करीब 31.84 लाख रुपये है। इस तरह एमजी की यह कार टोयोटा से लगभग 4.05 लाख रुपये सस्ती है। हालांकि, साइज के मामले में इनोवा थोड़ी आगे निकल जाती है। हाइक्रॉस लंबाई में 10 मिमी, ऊंचाई में 20 मिमी और व्हीलबेस में 40 मिमी ज्यादा बड़ी है। बूट स्पेस की बात करें तो इनोवा में 239 लीटर का स्पेस मिलता है। जबकि हेक्टर में केवल 192 लीटर जगह ही दी गई है।
किसका फीचर्स ज्यादा हाई-टेक?
केबिन और फीचर्स के मामले में एमजी हेक्टर टोमाहॉक काफी हाई-टेक फील देती है। इसमें 15.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 8.8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। जबकि हाइक्रॉस में 10.1-इंच स्क्रीन और 7-इंच की एमआईडी दी गई है। हेक्टर में 10-स्पीकर इन्फिनिटी साउंड सिस्टम, 256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 50W वायरलेस चार्जर जैसे एडवांस फीचर्स हैं। दूसरी तरफ, हाइक्रॉस अपनी सेकेंड रो पावर्ड ऑटोमन सीट्स और 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट मिलता है।
किसकी सेफ्टी ज्यादा दमदार?
सेफ्टी के लिहाज से दोनों ही गाड़ियां बेहद मजबूत और सुरक्षित हैं। दोनों में 6-एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, टोयोटा हाइक्रॉस को भारत NCAP से अडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है, जो इसे सेफ्टी का भरोसा देती है। वहीं, एमजी हेक्टर टोमाहॉक का क्रैश टेस्ट रेटिंग आना अभी बाकी है।
किसका इंजन ज्यादा पावरफुल?
इन दोनों गाड़ियों में सबसे बड़ा फर्क इनके इंजन और हाइब्रिड सिस्टम का है। हेक्टर टोमाहॉक में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो 198bhp की पावर देता है। इसे DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है और इसका दावा 50 किमी/लीटर माइलेज और 1,100 किमी से ज्यादा रेंज का है। दूसरी ओर, हाइक्रॉस का 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम 184bhp पावर जनरेट करता है और 22.16 किमी/लीटर का माइलेज देता है। अगर आप कम कीमत में लेटेस्ट टेक चाहते हैं तो हेक्टर बढ़िया है। जबकि आराम व भरोसा चाहिए तो हाइक्रॉस बेहतरीन ऑप्शन है।
