International Flight Travel New Rules: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, इमिग्रेशन के लिए अब नहीं चाहिए होगा ये डॉक्यूमेंट, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

Published on 22 अग॰ 2026

International Flight Travel New Rules: 1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

International Flight Travel New Rules: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, इमिग्रेशन के लिए अब नहीं चाहिए होगा ये डॉक्यूमेंट, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

International Flight Travel New Rules/Image Credit: File

Modified Date: August 22, 2026 / 04:26 pm IST

Published Date: August 22, 2026 4:02 pm IST

HIGHLIGHTS

  • 1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए यात्रियों को फिजिकल बोर्डिंग पास दिखाना अनिवार्य नहीं है।
  • यात्री अपने मोबाइल में सेव ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन काउंटर पर क्लियरेंस करा सकेंगे।

International Flight Travel New Rules: नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। 1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव के अनुसार, अब देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए यात्रियों को फिजिकल बोर्डिंग पास दिखाने या उस पर इमिग्रेशन की मुहर लगवाने की जरूरत नहीं होगी। इस बदलाव के अनुसार, सफर करने वाले यात्री अपने मोबाइल फोन पर मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाकर ही इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसका मतलब है कि, अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान बोर्डिंग पास की प्रिंटेड कॉपी साथ रखना जरूरी नहीं होगा।

ई-बोर्डिंग पास दिखाकर होगा इमिग्रेशन

1 सितंबर से बदलाव किए जाने वाली नै व्यवस्था के तहत यात्री अपने मोबाइल में सेव ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन काउंटर पर क्लियरेंस करा सकेंगे। (International Flight Travel New Rules) इससे यात्रियों को बोर्डिंग पास की फिजिकल कॉपी संभालकर रखने और उस पर इमिग्रेशन की मुहर लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका मकसद इमिग्रेशन प्रक्रिया को आसान, तेज और डिजिटल बनाना है।

फिजिकल बोर्डिंग पास वाले करेंगे ये काम

International Flight Travel New Rules: हालांकि, जिन यात्रियों के पास फिजिकल बोर्डिंग पास होगा, उन्हें भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ऐसे यात्री अपनी प्रिंटेड कॉपी के साथ यात्रा कर सकेंगे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर नहीं लगाई जाएगी।

CISF और एयरपोर्ट ऑपरेटरों को दी गई जानकारी

इस नई व्यवस्था को लेकर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने एयरपोर्ट ऑपरेटरों, संबंधित हितधारकों और CISF को जानकारी दे दी है। (International Flight Travel New Rules) सभी संबंधित एजेंसियों को नई डिजिटल व्यवस्था के अनुसार जरूरी तैयारियां करने के लिए कहा गया है।

Join Our Whatsapp Group

नई व्यवस्था 1 सितंबर से होगी लागू

International Flight Travel New Rules: नई व्यवस्था 1 सितंबर 2026 से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लागू होगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मोबाइल में मौजूद ई-बोर्डिंग पास ही इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए पर्याप्त होगा। इससे यात्रियों को कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी और एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया ज्यादा सुविधाजनक और डिजिटल हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Raipur Dharmantaran Case: राजधानी में प्रार्थना सभा में जुटी थीं महिलाएं, विरोध के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 3 महिलाएं गिरफ्तार 
  • Gujarat Toxic Liquor Case: शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई इतने लोगों की मौत, कई का इलाज जारी, जानें कैसे हुई ये लापरवाही 
  • IGKV Paper Leak Case: कृषि विश्वविद्यालय का प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, एक-एक से लिए थेे इतने रुपए, पेपर चुराने का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

उत्तर:  1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान मोबाइल में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाया जा सकेगा। फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर लगवाना जरूरी नहीं होगा।

प्रश्न 2:  क्या अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए फिजिकल बोर्डिंग पास जरूरी नहीं होगा?

उत्तर:  नई व्यवस्था के तहत इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए फिजिकल बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी। यात्री मोबाइल पर ई-बोर्डिंग पास दिखाकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

प्रश्न 3:  अगर यात्री के पास फिजिकल बोर्डिंग पास है तो क्या होगा?

उत्तर:  फिजिकल बोर्डिंग पास लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी। हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर नहीं लगाई जाएगी।

प्रश्न 4:  क्या मोबाइल में ई-बोर्डिंग पास दिखाना पर्याप्त होगा?

उत्तर:  हां, नई व्यवस्था के तहत यात्री मोबाइल फोन में सेव ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन क्लियरेंस करा सकेंगे।

प्रश्न 5:  यह नई व्यवस्था कब से लागू होगी?

उत्तर:  यह डिजिटल व्यवस्था 1 सितंबर 2026 से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लागू होने वाली है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.