iPhone 18 का ऐसा क्रेज... दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में Apple Store के बाहर रातभर डटे रहे लोग

Published on 18 सित॰ 2026

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल का एपल स्टोर एक अलग ही उत्साह का गवाह बन रहा है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही यहां एप्पल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा.

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल का एपल स्टोर एक अलग ही उत्साह का गवाह बन रहा है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही यहां एप्पल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा.

author-image

New Update

Untitled design (56)

iPhone 18 Series: दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल का एपल स्टोर एक अलग ही उत्साह का गवाह बन रहा है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही यहां एप्पल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा. नए मॉडल को सबसे पहले अपने हाथों में थामने की चाहत इतनी प्रबल थी कि कई ग्राहक पूरी रात स्टोर के बाहर कतार में खड़े रहे. सुबह होते-होते यह भीड़ और भी ज्यादा बढ़ गई, जो एप्पल के नए डिवाइस के प्रति लोगों के अटूट आकर्षण को दर्शाती है.

ग्राहकों का उत्साह और अपग्रेड की होड़

कतार में लगे लोगों के बीच इस नए फोन के फीचर्स को लेकर भारी उत्सुकता है. ऐसे ही एक ग्राहक अजय ने बताया कि वह खासतौर पर 18 प्रो मैक्स का एक टीबी वेरिएंट लेने पहुंचे हैं. अपना फोन पहले ही प्री-बुक कर चुके अजय फिलहाल आईफोन 17 प्रो का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब नए मॉडल के उन्नत फीचर्स का अनुभव करने के लिए बेताब हैं. लंबी कतार के बावजूद उनमें सबसे पहले फोन हासिल करने का जुनून साफ देखा जा सकता है. वहीं, एक टेक यूट्यूब चैनल चलाने वाले सूरज चौहान भी इस भीड़ का हिस्सा बने. सूरज भी अपने पुराने 17 प्रो को बदलकर नया 18 प्रो मैक्स लेने आए हैं. एक टेक समीक्षक होने के नाते उन्हें इस बार फोन की क्वालिटी और कैमरे में बड़े सुधार की उम्मीद है. इस दौरान सूरज ने कहा कि वह हर साल आईफोन के लेटेस्ट मॉडल खरीदते है, जिसके लिए वह सीरीज लॉन्च होने के लिए काफी इंतजार  करते हैं.

#WATCH | दिल्ली: सूरज चौहान नाम के एक ग्राहक ने बताया, "यूट्यूब पर मेरा 'सूरज चौहान' नाम से एक चैनल है। मैं टेक रिव्यू करता हूँ और मुझे फ़ोन में बहुत दिलचस्पी है। पिछली बार की तरह मैंने 17 Pro खरीदा था, इसलिए इस बार मैं 18 Pro Max खरीदने आया हूँ। बहुत से लोग इसका इंतज़ार कर रहे… https://t.co/s7uPmfPP59pic.twitter.com/jfxlHxRuhG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026

देश भर में आईफोन 18 का खुमार

केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य बड़े शहरों में भी आईफोन 18 सीरीज को लेकर ऐसा ही जुनून देखने को मिल रहा है. एपल स्टोर्स के बाहर लगी ये लंबी कतारें इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड का क्रेज समय के साथ कम होने के बजाय और भी बढ़ता जा रहा है. इस बार एप्पल के दीवानों को मुख्य रूप से फोन के कैमरे की गुणवत्ता, उसकी ओवरऑल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ में एक बड़े और शानदार अपग्रेड की उम्मीद है.

#WATCH | Bengaluru: Massive crowds gather as the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max begins today in India.

Eager customers have lined up in long queues outside the Imagine Apple premium reseller store at the Mall of Asia to get their hands on the latest… pic.twitter.com/WlslzgvIFh

— ANI (@ANI) September 18, 2026

#WATCH | मुंबई: भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले, मुंबई में एप्पल स्टोर के बाहर उत्साहित ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। pic.twitter.com/wrih1VkITZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2026

बेंगलुरु के 'मॉल ऑफ एशिया' में मौजूद 'इमैजिन' प्रीमियम रीसेलर स्टोर के बाहर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. वे Apple का नया स्मार्टफोन खरीदने वाले शुरुआती लोगों में शामिल होने के लिए उत्सुक थे. वहां मौजूद राहुल नाम के एक ग्राहक ने कहा, "मैं सुबह करीब 5 बजे से यहां हूं. यहां बहुत लंबी लाइन लगी है. लोग खास तौर पर iPhone खरीदने के लिए हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से आए हैं. मैं लंबे समय से iPhone खरीद रहा हूं. मुझे याद है कि मेरा पहला iPhone 7 था. तब से मैं लगातार iPhone खरीदता आ रहा हूं. iPhone का लॉन्च किसी त्योहार से कम नहीं होता, और मैं हर साल नया मॉडल खरीदने की कोशिश करता हूं.

मुंबई में ग्राहकों की उमड़ी भीड़

वहीं, मुंबई में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले Apple स्टोर के बाहर भी भारी भीड़ जमा हो गई. उत्साहित ग्राहक स्टोर खुलने का इंतजार करते हुए लंबी लाइनों में खड़े दिखे. Apple की नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था, जिसके कारण सुबह से ही बड़ी संख्या में खरीदार स्टोर पर पहुंचने लगे. इसके  साथ ही नोएडा में भी एप्पल स्टोर पर ग्राहकों की लंबी लाइनें देखने को मिली.

#WATCH | Noida, UP: People queue up as the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max begins today in India.

Eager customers have lined up in long queues outside the Apple Store at DLF Mall to get their hands on the latest devices. pic.twitter.com/jvmgacuCLx

— ANI (@ANI) September 18, 2026

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें