Apple आज एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसका नाम Surprise and Shine है. कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि यह इवेंट भारतीय समयनुसार बुधवार रात 10:30 बजे शुरू होगा. यह इवेंट अमेरिका स्थित ऐपल पार्क में होगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी. ऐपल टीवी, YouTube समेत कई प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी.
ऐपल के इस इवेंट के दौरान कंपनी अपना सबसे पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Fold Ultra लॉन्च करेगी. साथ ही कंपनी iPhone 18 Pro से पर्दा उठाएगी. ऐपल कंपनी न्यू AirPods और न्यू Apple Watch लॉन्च करेंगे.
15 में पहली बार ऐपल इवेंट की शुरुआत न्यू सीईओ जॉन टर्नस करेंगे. इस दौरान वे कंपनी की स्ट्रटजी और इवेंट की कमान संभाल सकते हैं. हालांकि अब बड़ा सवाल ये है कि टिम कुक इस इवेंट में नजर आएंगे या नहीं.
सम्बंधित ख़बरें
Apple पहला फोल्ड iPhone लेकर आ रही
Apple आखिरकार अपना पहला फोल्ड iPhone लेकर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल के पहले फोल्ड हैंडसेट का नाम iPhone Fold Ultra या iPhone Ultra हो सकता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यह पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड स्मार्टफोन होगा. इसमें कवर डिस्प्ले 5.3 इंच और इनर डिस्प्ले 7.3 इंच का हो सकता है. लीक्स में बताया है कि ऐपल ने हिंज पर काफी फोकस किया है और डिस्प्ले के क्रीज को कम करने की कोशिश की है.
iPhone Fold Ultra की संभावित कीमत
iPhone Fold Ultra को लेकर लीक्स सामने आए हैं, जिसकी कीमत का खुलासा किया है. इसकी कीमत 2,500 अमेरिकी डॉलर हो सकती है. यह ऐपल का अब तक का सबसे प्रीमियम हैंडसेट होगा. इसकी कीमत भारत में करीब 2.6 लाख रुपये तक हो सकती है.
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max होंगे लॉन्च
Apple iPhone 18 Pro सीरीज का सभी को इंतजार है. आज ऐपल की तरफ से iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा. इन दोनों हैंडसेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि प्रो मॉडल में न्यू A20 Pro का इस्तेमाल किया है.
iPhone 18 Pro सीरीज के अंदर कैमरा को काफी बेहतर किया जा सकेगा. 19 Pro Max के अंदर प्राइमरी कैमरा के अंदर वेरिएबल अपर्चर को दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स को कैमरा पर बेहतर कंट्रोल्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Apple का आज बड़ा इवेंट, पहली बार लॉन्च होगा iPhone Fold Ultra, इतनी होगी कीमत
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले और 18 Pro Max के अंदर 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. अन्य पुराने वेरिएंट की तुलना में लेटेस्ट iPhone 18 Pro में छोटा डाइनेमिक आइलैंड दिया जाएगा. कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि डिस्प्ले के अंदर फेस आईडी को दिया जाएगा.
Apple Watch, AirPods आदि भी लॉन्च होंगे
Apple के इवेंट में भले ही iPhone स्टार रहेगा, लेकिन और भी कई प्रोडक्ट हैं, जिनपर लोगो की नजर रहेगी. इस ऐपल इवेंट के दौरान Apple watch Series 12 और Apple Watch Ultra का भी ऐलान होगा, जिसमें ढेरों न्यू हेल्थ फीचर्स नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन करेगा 8,000 रुपये वाले डिवाइस का काम! ऐसे करें इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू AirPods केअंदर हेल्थ सेंसर्स को शामिल किया जा सकता है. साथ ही इसमें और भी अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे. हालांकि कई रिपोर्ट्स में बताया है कि AirPods में कैमरा भी देखने को मिल सकते हैं.
---- समाप्त ----