फेसबुक के फाउंडर और Meta के CEO मार्क जकरबर्ग हाल ही में अपने नए AI पर्सनल असिस्टेंट Muse के बारे में एक इंटरव्यू में बता रहे थे. इस दौरान जब वह Muse से बात कर रहे थे, तब उनके हाथ में Samsung Galaxy S24 Ultra नजर आया. मार्क ने इसी फोन पर अपने नए AI असिस्टेंट को इंटरव्यू में दिखाया.
मार्क जकरबर्ग पहले भी कई बार सैमसंग के स्मार्टफोन के साथ नजर आ चुके हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस स्मार्टफोन में ऐसा क्या खास है, जिसकी वजह से मार्क जकरबर्ग इसे इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं.
जानिए कब नजर आए मार्क Samsung स्मार्टफोन के साथ
सम्बंधित ख़बरें
मार्क जकरबर्ग हाल ही में Meta Connect 2026 में नजर आए थे. इस इवेंट में Meta ने AI से जुड़े कई नए डिवाइस और प्रोडक्ट्स लॉन्च किए, जिनमें Meta Glasses और VR हेडसेट शामिल हैं. इस इवेंट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले प्रोडक्ट्स में एक AI असिस्टेंट Muse भी रहा.
मार्क इन नए AI प्रोडक्ट्स और उनके फीचर्स के बारे में इंटरव्यू में बता रहे थे. इसी दौरान जब उन्होंने Muse का फीचर दिखाने के लिए फोन निकाला, तो उनके हाथ में सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra नजर आया. इसके बाद इंटरनेट पर इस बात की चर्चा होने लगी कि आखिर मार्क जकरबर्ग Samsung का फोन ही क्यों इस्तेमाल करते हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE भारत में लॉन्च, 79,999 रुपये में क्या मिलेगा खास?
क्या सैमसंग के स्मार्टफोन पसंद करते हैं मार्क?
यह पहली बार नहीं है जब मार्क जकरबर्ग Samsung के स्मार्टफोन के साथ नजर आए हैं. वह पहले भी सैमसंग के पुराने मॉडल्स के साथ कई बार दिखाई दे चुके हैं. इससे पता चलता है कि वह सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते रहे हैं.
अगर बात करें कि सैमसंग का स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की एक वजह क्या हो सकती है, तो इसका एक कारण इसके फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन सा Fold फोन है सबसे बेस्ट? Google और Samsung में होगी कड़ी टक्कर
Galaxy S24 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी टास्क को आसानी से हैंडल कर सकता है. फोन में दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है.
इसमें 200MP का मेन वाइड कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में 100x तक Space Zoom का सपोर्ट मिलता है. कैमरा और परफॉर्मेंस के ये फीचर्स इसे एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाते हैं.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
