Jul 28, 2026 04:16 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
UPSC Success Story: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चरवाहे परिवार में जन्मे बीरदेव डोणे ने विपरीत परिस्थितियों को हराकर UPSC में 551वीं रैंक हासिल की। जब परिणाम आया, वे खेतों में भेड़ चरा रहे थे। आज वो एक IPS अधिकारी हैं।

IPS बिरदेव डोणे
IPS Birdev Done Success Story: "परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर आपके इरादे मजबूत हों तो सफलता कदम चूमती है।" इस बात को सच साबित कर दिखाया है महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल तहसील स्थित यमगे गांव के रहने वाले बीरदेव सिद्धाप्पा डोणे ने। एक बेहद साधारण और चरवाहा परिवार से ताल्लुक रखने वाले बीरदेव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 551वीं रैंक (AIR 551) हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अपनी जगह पक्की की है।
जब आया UPSC रिजल्ट, तब खेतों में चरा रहे थे भेड़ें
बीरदेव के संघर्ष का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब 22 अप्रैल को UPSC का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ, उस वक्त वे अपने गांव में किसी जश्न या लग्जरी कमरे में नहीं थे। वे अपने परिवार के साथ बेलगाम कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्र में खुले मैदानों में भेड़-बकरियां चरा रहे थे।
अचानक एक दोस्त का फोन आया और उसने खबर दी कि बीरदेव ने UPSC परीक्षा क्रैक कर ली है। वहीं खेतों के बीच उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने बीरदेव को पारंपरिक 'धनगरी फेटा' (पगड़ी) पहनाकर सम्मानित किया और जीत का जश्न मनाया।
पढ़ाई में हमेशा से रहे होनहार
बीरदेव का बचपन खुले मैदानों और पहाड़ों के बीच बीता। घर में पढ़ाई के लिए अलग से कमरा या टेबल तक नहीं था, इसलिए वे गांव के प्राइमरी स्कूल के बरामदे में बैठकर पढ़ाई करते थे। इसके बावजूद उनकी प्रतिभा कभी दबी नहीं रही।
10वीं कक्षा में मुरगुड केंद्र में 96% अंकों के साथ टॉप किया। 12वीं (साइंस) में 89% अंक हासिल कर दोबारा केंद्र में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित COEP से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया।
इंडिया पोस्ट की नौकरी छोड़ी, सेना में तैनात भाई ने की मदद
इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने कुछ समय ‘इंडिया पोस्ट’ में नौकरी भी की। लेकिन उनका असली सपना देश सेवा में उच्च पद पर जाना था, इसलिए उन्होंने 2021 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया और दिल्ली में UPSC की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान भारतीय सेना में कार्यरत उनके बड़े भाई वासुदेव डोणे ने बीरदेव की वित्तीय मदद की और उनका हौसला बढ़ाया।
दो असफलताओं के बाद तीसरे प्रयास में मिली ऐतिहासिक जीत
UPSC का सफर बीरदेव के लिए आसान नहीं रहा। 2022 में अपने पहले प्रयास में वे महज 30 अंकों से कट-ऑफ से चूक गए। फिर 2023 में अपने दूसरे प्रयास में सिर्फ 3 अंकों से अंतिम चयन से रह गए। 2024 में तीसरे प्रयास में उन्होंने 775 अंक लिखित में और 160 अंक इंटरव्यू में प्राप्त कर AIR 551 हासिल की और IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।
बीरदेव डोणे का कहना है, "चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनसे डरने के बजाय ईमानदारी से निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। अगर आपकी मेहनत में सच्चाई है, तो सफलता अवश्य मिलेगी।" उनकी यह सफलता देश के उन लाखों ग्रामीण छात्रों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
