iQOO Pad Ultra: 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8.8-इंच डिस्प्ले और PC-ग्रेड कूलिंग फैन से होगा लैस; देखें खासियत - Haribhoomi

Published on 17 सित॰ 2026

iQOO Pad Ultra 29 सितंबर को लॉन्च होगा। टैबलेट में 8.8-इंच डिस्प्ले, PC-ग्रेड कूलिंग फैन, Snapdragon चिपसेट और OriginOS 7 मिल सकता है।

iQOO Pad Ultra

iQOO Pad Ultra: 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8.8-इंच डिस्प्ले और PC-ग्रेड कूलिंग फैन से होगा लैस; देखें खासियत।

  • Published: 17 Sep 2026, 12:39 PM IST
  • Last Updated: 17 Sep 2026, 12:39 PM IST

iQOO Pad Ultra Launch: iQOO ने अपने नए Android टैबलेट iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह नया टैबलेट 29 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा। इसे iQOO 16 स्मार्टफोन के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने टैबलेट के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी टीजर के जरिए शेयर किए है। देखिए खासियत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स।

iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट और डिजाइन
iQOO के मुताबिक, iQOO Pad Ultra को 29 सितंबर को शाम 7 बजे (चीन के स्थानीय समय) लॉन्च किया जाएगा, जो भारत में शाम 4:30 बजे होगा। कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार, टैबलेट Ender Black और Star Armour Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा iQOO Pad Ultra के लिए चीन में आधिकारिक वेबसाइट, JD.com, Douyin और Tmall के जरिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुका है। डिजाइन की बात करें तो टैबलेट के रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें एक सिंगल कैमरा और रिंग-शेप LED फ्लैश मौजूद है।

PC-ग्रेड कूलिंग फैन से होगा लैस
iQOO Pad Ultra की सबसे खास खूबियों में इसका PC-ग्रेड एक्टिव कूलिंग फैन शामिल है। कंपनी के अनुसार, यह कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग के दौरान डिवाइस के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेगा। टैबलेट में 8.8-इंच डिस्प्ले दिया जाएगा और इसका वजन सिर्फ 298 ग्राम बताया गया है। गेमिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें डेडिकेटेड गेमिंग एक्सेसरीज का सपोर्ट भी मिलेगा। इनमें डुअल-साइडेड स्ट्रेचेबल गेमपैड क्लिप और ई-स्पोर्ट्स डुअल-साइडेड क्लिप शामिल हैं।

OriginOS 7 के साथ आएगा iQOO Pad Ultra
iQOO Pad Ultra में कंपनी का नया OriginOS 7 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। इसमें सिस्टम-वाइड AI फीचर्स, Blue Heart Little V Pro Mode, कस्टमाइज्ड थीम ऑप्शन और अपडेटेड विजुअल लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Pad Ultra में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ Adreno 850 GPU मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 9,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दिए जाने की संभावना है। iQOO Pad Ultra को इस महीने की शुरुआत में Geekbench पर भी देखा गया था। वहां इसका मॉडल नंबर iPA2691 बताया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, टैबलेट में 16GB RAM और Android 17 दिया जा सकता है।