टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना हुआ महंगा, iQube और Orbiter की कीमत में हुआ बड़ा इजाफा

Published on 4 अग॰ 2026

टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना हुआ महंगा, iQube और Orbiter की कीमत में हुआ बड़ा इजाफा

TVS Electric ScooterImage Credit source: TVS

टीवीएस ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को झटका दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने टीवीएस आईक्यूब और टीवीएस ऑर्बिटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. दोनों स्कूटर के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत 500 रुपये से लेकर 13,580 रुपये तक बढ़ाई गई है. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

आईक्यूब और ऑर्बिटर हुए महंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस ने अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट के दो प्रमुख स्कूटर, आईक्यूब और ऑर्बिटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी की ओर से दोनों मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत संशोधित की गई है. जानकारी के अनुसार इन स्कूटर की कीमत में 500 रुपये से लेकर 13,580 रुपये तक का इजाफा किया गया है. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे अब इन स्कूटर को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी.

आईक्यूब के किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत

टीवीएस आईक्यूब के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है. इसके 2.2 किलोवाट घंटा बैटरी वाले बेस वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है. 3.1 किलोवाट घंटा वेरिएंट 1,650 रुपये महंगा हो गया है. 3.5 किलोवाट घंटा वेरिएंट की कीमत में 3,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं एस 4.7 किलोवाट घंटा वेरिएंट 3,000 रुपये और एसटी 5.3 किलोवाट घंटा वेरिएंट 10,400 रुपये महंगा कर दिया गया है. बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.72 लाख रुपये हो गई है.

ऑर्बिटर के वेरिएंट पर भी बढ़ी कीमत

टीवीएस के दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑर्बिटर की कीमत में भी बड़ा इजाफा किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बेस वेरिएंट वी1 की कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 13,580 रुपये तक बढ़ाई गई है. नई कीमत लागू होने के बाद टीवीएस ऑर्बिटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 95,000 रुपये हो गई है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 1.18 लाख रुपये है. कंपनी ने दोनों स्कूटर की संशोधित कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी हैं.

ये भी पढ़ें: बार-बार कट रही है कॉल? शिकायत करना हुआ आसान, ट्राई का नया MyCall ऐप हुआ लॉन्च

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button