टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Jul 12, 2026, 07:32 PM IST
Jaan Kumar Sanu Corona Positive: सिंगर जान सानू कोरोना वायरल के संक्रमण में आ गए हैं। जान सानू ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। फैंस सिंगर के लिए चिंतित हैं।
![]()
kumar sanu (photo credit- instagram)
Jaan Kumar Sanu Corona Positive: देशभर में कोरोना केसेस एक बार फिर सामने आने लगे हैं। सिंगर कुमार सानू के बेटे और बिग बॉस 14 में नजर आए जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। जान सानू कोरोना पॉजिटिव पाए गाए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जान ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने अपनी हालत बताई है। साथ ही फनी अंदाज में फैंस के बीच कोरोना का जिक्र किया है, जिसके बाद से ही फैंस सिंगर के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। TV TOP 7 News: रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर बोलीं को-एक्ट्रेस, जैस्मिन भसीन ने अली गोनी का किया सपोर्ट
जान सानू को हुआ कोरोना
जान सानू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो अस्पताल के कमरे में खड़े होकर जान कुमार सानू बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जान अस्पताल के पहने हुए कपड़ों में हाथ डाले खडे़ हैं और कैमरे की ओर लुक दे रहे हैं। वह बार बार अपने ढीले ढाले कपड़े दिखा रहे हैं। इस वीडियो के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, 'चाइना से आया मेरा दोस्त.. कोविड को सलाम करो।' वीडियो पर जान सानू ने लिखा, 'फिट चेक, आज मैंने अपने पसंदीदा डिजाइनर 'कोकिलाबेन' का आउटफिट पहना है. यहां वुहान वाले कोविड की वजह से भर्ती हूं।' वहीं, ये वीडियो देखने के बाद अब फैंस को सिंगर की चिंता हो गई है। हर कोई सिंगर के फनी वीडियो पर रिएक्ट कर रहा है और जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहा है। Lock Upp 2: मिड वीक इविक्शन में 2 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार, Shivangi Joshi होंगी शो से बाहर?
बिग बॉस 14 में आए थे जान सानू
बता दें कि जान सानू, कुमार सानू और रीटा भट्टाचार्या के बेटे हैं, लेकिन कुमार सानू और रीटा का तलाक हो गया था और इसके बाद से ही जान अपनी मां के साथ रह रहे हैं। जान सिंगर हैं, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी रियलिटी शो बिग बॉस 14 में मिली। इस शो में उन्होंने अपने परिवार के विवाद पर खुलकर बात की और बताया कि उनका अपने पिता कुमार सानू से कोई रिश्ता नहीं है। कुमार सानू ने उनकी कोई मदद नहीं की।
![]()
कविता author
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article