Jan Nayagan: कावेरी विवाद के चलते मुश्किल में फंसी थलापति विजय की फिल्म, कर्नाटक में रोकी गई स्क्रीनिंग

Published on 31 जुल॰ 2026

साउथ मूवीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2026, 07:00 PM IST

Thalapathy Vijay Jan Nayagan Controversy: थलापति विजय की फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) एक नई मुश्किल में फंस गई है। कावेरी विवाद के बीच कर्नाटक में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है।

Image

मुश्किलों में फंसी जना नायगन (Image Source: IMDb/ ANI)

Thalapathy Vijay Jan Nayagan Controversy: थलापति विजय की इन दिनों अपनी फिल्म जन नायगन को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म जन नायगन रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। अभी हाल ही में फिल्म जन नायगन बॉक्स ऑफिस पर 250 का आंकड़ा पार किया है। जिसके बाद से मेकर्स और फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच फिल्म जन नायगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक विवाद के चलते इस शहर में फिल्म जन नायगन की स्क्रीनिंग को रोक दिया गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

रोकी गई 'जन नायगन' की स्क्रीनिंग

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसके सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। कर्नाटक में चल रहे कावेरी नदी जल विवाद का असर अब इस फिल्म पर भी देखने को मिला है। हालात ऐसे बने कि कई जगहों पर फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जताई, जबकि कई लोगों का कहना है कि फिल्मों को राजनीतिक और क्षेत्रीय विवादों से दूर रखा जाना चाहिए। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कई थिएटर मालिकों ने खुद से फिल्म जन नायगन की स्क्रीनिंग बंद कर दी है। विरोध प्रदर्शन बढ़ने की वजह से कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है, इसलिए ये एहतियात बरती गई है। थिएटरों ने विजय के पोस्टर, बैनर और कटआउट भी हटा दिए हैं।

पुलिस ने दी ये सलाह

शहर के उर्वशी थिएटर में पुलिस की सलाह के बाद जन नायगन के शो बंद कर दिए गए। स्टाफ ने फिल्म का प्रमोशनल सामान हटा दिया और उसकी जगह कन्नड़ फिल्म करावली के शो शुरू कर दिए। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए थिएटर के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है। मंड्या में भी कावेरी पानी बंटवारे के मुद्दे पर तनाव बढ़ने के कारण कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने जन नायगन के प्रमोशनल बैनर हटा दिए। आपको बता दें कि फिल्म जन नायगन 23 जुलाई को रिलीज हुई थी। कर्नाटक में ये करीब 125 से 150 थिएटरों में लगी थी, जिसमें 75 से ज्यादा सिंगल स्क्रीन और करीब 50 मल्टीप्लेक्स शामिल थे। अब इन रुकावटों की वजह से राज्य में इसकी स्क्रीनिंग पर असर पड़ सकता है।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • South-Movies

End of Article