Jan Neta Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आते ही चारों खाने चित हुई 'जन नेता', 8वें दिन विजय को नुकसान, अब भी 300 करोड़ से दूर

Published on 31 जुल॰ 2026

Jan Neta Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आते ही चारों खाने चित हुई 'जन नेता', 8वें दिन विजय को नुकसान, अब भी 300 करोड़ से दूर

जन नेता का आठवें दिन का कारोबार

Jan Neta Box Office: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ की शुरुआत तो धमाकेदार रही थी, पर हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है. जिस तरह फिल्म ने पहले तीन दिन कमाए थे, लग रहा था कि जल्द ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हो जाएगा और फिर बजट भी निकल जाएगा. लेकिन ऐसा अब होता दिख नहीं रहा है. विजय को फैन्स शानदार फेयरवेल देना चाहते थे, पर जबतक उनकी फिल्म का बजट पार नहीं हुआ, तो यह मेकर्स के लिए एक टेंशन बनी रहेगी. जहां विजय फिल्म में हीरो बने, तो दूसरी ओर बॉबी देओल को विलेन का रोल निभाते देखा गया. अब फाइनली फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. जी हां, ‘जन नेता’ ने 8वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो कि काफी कम है.

अब फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. जिससे पता लगा कि आठवें दिन भारत से ‘जन नेता’ ने न सिर्फ 4.05 करोड़ कमाए हैं, बल्कि टोटल कमाई में 33.6 परसेंट की कमी आई है. जो कि उससे एक दिन पहले 6.10 करोड़ रुपये था. वहीं बीते दिन टोटल शोज की संख्या भी 5496 रही है और अब इंडियन ग्रॉस कलेक्शन भी 179.33 करोड़ रुपये पहुंच गया है. साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से अब 153.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जबकि, अकेले ओवरसीज से अब पिक्चर 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है, जो कि काफी अच्छी बात है.

300 करोड़ से कितनी दूर, ओवरसीज में धमाका

दरअसल थलपति विजय की ‘जन नेता’ भी उन फिल्मों में से एक रही है, जिसने ओवरसीज में जबरदस्त कलेक्शन किया है. आठवें दिन भी फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है, अगर अगले वीकेंड में यह कमाई फिर बढ़ती है, तो फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. बीते दिन जन नेता ने ओवरसीज से 2 करोड़ रुपये कमाए थे और अब वहां से टोटल कमाई 83 करोड़ रुपये हो चुकी है. जो जल्द ही 100 करोड़ तक पहुंच सकती है, लेकिन उसके लिए बेहद जरूरी है कि पिक्चर वीकेंड में अच्छा कारोबार कर सके. लेकिन फिलहाल स्पाइडर मैन के आने के बाद यह काफी मुश्किल काम लगता है. वहीं, दुनियाभर से अबतक 262.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिसे 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने में वक्त लगेगा.

फिल्म ने बीते दिन सबसे ज्यादा कमाई तमिल से ही की थी, जहां का बिजनेस 3.50 करोड़ रुपये रहा था. साथ ही 45 लाख हिंदी और तेलुगु से 10 लाख की कमाई हुई थी. बताते चलें कि फिल्म को सबसे कम बिजनेस आठवें दिन ही हुआ है, जो 4.05 करोड़ रुपये है. वहीं, सबसे ज्यादा कलेक्शन पहले दिन रहा था, जो 42.70 करोड़ रुपये है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button