बॉक्स ऑफिस
- Authored by: ललित कुमार
- Updated Jul 29, 2026, 09:47 AM IST
Jana Nayagan Box office Collection Day 6: तमिलनाडू के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' ने सोमवार के बाद अब मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज कराई है। मेकर्स की चिंता भी बढ़ने लगी है।
![]()
छठे दिन विजय की फिल्म का इतना रहा कलेक्शन
Jana Nayagan Box office Collection Day 6: एक अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पॉलिटिकल एक्शन फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) 23 जुलाई को मेकर्स ने रिलीज की थी। इस मूवी की रिलीज के साथ मेकर्स को बड़ी उम्मीदों थीं। बतौर अभिनेता थलापति विजय की यह आखिरी फिल्म है, इसके बाद वो अपना पूरा ध्यान राजनीति में लगाने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की लेकिन वीक डे में इसकी कमाई लगातार गिर रही है। स्टार पावर के बावजूद दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू दिए, जिसका फायदा मेकर्स को ज्यादा नहीं हुआ। आइए देखते हैं मंगलवार के दिन यह मूवी कितने करोड़ रुपये कमाने सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Assam Floods: आलिया भट्ट ने जताई चिंता, 'तुरंत राहत' देने की मांग)
मंगलवार को सिंगल डिजिट में रह गई 'जना नायगन' की कमाई
Sacnilk तमिलनाडू के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' ने पहले मंगलवार को केवल 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को यह कमाई10.65 करोड़ रुपये थी। हर दिन कमाई में गिरावट देखने के बाद अब मेकर्स की चिंता बढ़ती ही जा रही है। इस मूवी की इंडिया में नेट कमाई अभी 143.40 करोड़ रुपये हुई है। उम्मीद है कि यह 150 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Alliance: सोहेल खान ने ली थी तलाक लेने की जिम्मेदारी, Seema Sajdeh ने की एक्स-हस्बैंड की तारीफ)
'जना नायगन' ने भारत में ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ नेट कमाए थे। इस मूवी के अपकमिंग वीकेंड बहुत महत्वपूर्ण है। शनिवार और रविवार को टिकट खिड़की पर अच्छी बिक्री नहीं होती है तो यह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। बॉक्स ऑफिस पर कोई दूसरी बड़ी फिल्म नहीं है लेकिन वीक डे के ट्रेंड्स देखकर लग रहा है कि फिल्म को आगे बढ़ने के लिए लोगों की भीड़ फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए जानी चाहिए।
![]()
ललित कुमार author
ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Box-Office
End of Article