![]()
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'जना नायगन' (Pic Credit: Instagram)
Jana Nayagan OTT Release Date Out: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को अच्छे रिव्यू मिले थे। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। अब जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे जल्द ही घर बैठे विजय की फिल्म को देखने के लुत्फ उठा सकेंगे। इस मूवी की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की तारीख की घोषणा कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Police Company: दो पार्ट्स में रिलीज होगी RGV की फिल्म, Harshvardhan Rane ने शुरू की शूटिंग)
कब और कहां देख सकेंगे 'जना नायगन'?
विजय की 'जना नायगन' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। फिल्म 21 अगस्त से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। जी5 तमिल ने सोशल मीडिया पर एक खास प्रोमो शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। ऐसे में अब विजय के फैंस को फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
क्या है 'जना नायगन' की कहानी?
एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जना नायगन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा है। फिल्म की कहानी एक ऐसे नेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म में विजय का किरदार सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए नजर आता है। यही वजह है कि कहानी को अभिनेता के सिनेमा से राजनीति की ओर बढ़ते सफर से भी जोड़कर देखा गया है। फिल्म में विजय का किरदार उनके फैंस के लिए काफी खास है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 53 की उम्र में प्यार के रंग में रंगे हैं Anurag Kashyap, 20 साल छोटी Shubhra Shetty को कर रहे हैं डेट)
विजय के साथ नजर आए ये सितारे
'जना नायगन' में विजय के साथ पूजा हेगड़े, मामिता बैजू और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देते हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी रिलीज से पहले काफी चर्चा देखने को मिली थी।
![]()
ललित कुमार author
ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article