बेटी से बात करने की कोशिश करता था युवक, मां ने रोका तो दे दी ये खौफनाक सजा, Jashpur Crime News: Young Man Kills Girl's Mother
Modified Date: September 6, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: September 6, 2026 3:58 pm IST
जशपुरः Jashpur Crime News छत्तीसगढ़ के जशपुर के आस्ता थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था और बातचीत बंद होने से नाराज था। इसी विवाद में आरोपी ने टांगिया से हमला कर महिला की हत्या कर दी।
मामला हर्री गाँव का है, जहां 3 सितंबर को 55 वर्षीय धनमनी बाई की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। पति के जंगल से लौटने पर महिला जमीन पर मृत मिली। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे और पास में टांगिया पड़ा था। सूचना मिलते ही आस्ता पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में अवधेश राम उर्फ गुटका पर संदेह हुआ, जो घटना के बाद फरार था। टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को आरोपी के झारखंड के रायडीह में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जशपुर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।
इस वजह से दिया वारदात को अंजाम (Jashpur Crime News)
Jashpur Crime News पुलिस के मुताबिक बेटी को परेशान करने से मना करने पर आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने टांगिया से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोमडो, जशपुर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगिया जब्त कर लिया है। आरोपी को 5 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
- Tilak-Vaibhav Fight Video: मैदान में भिड़े तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी, बीच-बचाव करने पहुंचे अंपायर, आप भी देखें वीडियो
- Satya Niketan Building Collapse: राजधानी के सत्य निकेतन में ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान जारी
- Jashpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या, इस बात पर टांगिया से काट डाला
- Urmila Matondkar: थाई-स्लिट गाउन में उर्मिला का कातिलाना अंदाज! 52 की उम्र में दिखीं बेहद हसीन
- Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत, अब इस दिन होगी सुनवाई
- Neha Marvya IAS Controversy: आईएएस नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला, अफसरों के ग्रुप में बयां किया दर्द, कहा- कर्मचारियों ने दी थी ट्रांसफर करवाने की धमकी
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Jashpur Crime News: Young Man Kills Girl's Mother
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×