सोनीपत में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन कम मिले: JBM ठेकेदार 25 गाड़ियां कम चला रहा; एक सप्ताह का समय; जुर्माना लगाने की तैयारी - Sonipat News

Published on 18 अक्टू॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Sonipat Garbage Collection Row | Mayor Rajiv Jain Inspects Trucks & Penalty

सोनीपत1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोनीपत शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम मेयर राजीव जैन ने रविवार को मुरथल रोड स्थित गाड़ियों के पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। - Dainik Bhaskar

सोनीपत शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम मेयर राजीव जैन ने रविवार को मुरथल रोड स्थित गाड़ियों के पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।

सोनीपत शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम मेयर राजीव जैन ने रविवार को मुरथल रोड स्थित गाड़ियों के पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित संख्या से 15 गाड़ियां कम मिलीं।

मेयर ने ठेकेदार को एक सप्ताह में सभी गाड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि दोबारा कमी मिलने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने पुरानी और छोटी गाड़ियों को बदलने, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ाने और शहर में बने डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के भी निर्देश दिए।

मेयर ने ठेकेदार को एक सप्ताह में सभी गाड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि दोबारा कमी मिलने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

मेयर ने ठेकेदार को एक सप्ताह में सभी गाड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि दोबारा कमी मिलने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

शाम को बाजारों में कम गाड़ियां जाने पर जताई नाराजगी

मेयर राजीव जैन रविवार सुबह मुरथल रोड स्थित ठेकेदार के पार्किंग स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने गाड़ियों की गिनती करने के साथ पिछला रिकॉर्ड भी चेक किया। निरीक्षण में निर्धारित संख्या के मुकाबले 15 गाड़ियां कम मिलीं।

उन्होंने पाया कि शाम के समय बाजारों में भी कम गाड़ियां जा रही हैं। मेयर ने कहा कि जब तक डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए पर्याप्त गाड़ियां नहीं होंगी, तब तक सड़कों पर कूड़ा डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती करना भी मुश्किल होगा।

एक सप्ताह में गाड़ियां पूरी नहीं हुईं तो लगेगा जुर्माना

मेयर ने ठेकेदार को एक सप्ताह के भीतर निर्धारित संख्या में गाड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा निरीक्षण के दौरान गाड़ियों की संख्या कम मिली तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को पूरी क्षमता से चलाना जरूरी है।

जेवीएम कंपनी के पुराने ठेकेदार की ओर से निर्धारित 85 गाड़ियों के बजाय 50 से 60 गाड़ियां ही चलाई जा रही थीं।

जेवीएम कंपनी के पुराने ठेकेदार की ओर से निर्धारित 85 गाड़ियों के बजाय 50 से 60 गाड़ियां ही चलाई जा रही थीं।

पुराने ठेकेदार के पास 85 की जगह चलती थीं 50-60 गाड़ियां

नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था में पहले जेवीएम कंपनी के पुराने ठेकेदार की ओर से निर्धारित 85 गाड़ियों के बजाय 50 से 60 गाड़ियां ही चलाई जा रही थीं। इसके चलते कंपनी ने दूसरे ठेकेदार की व्यवस्था की, जिसने 2 अक्टूबर से काम शुरू किया है।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि कई गाड़ियां काफी पुरानी और आकार में छोटी हैं। ये गाड़ियां अक्सर खराब होकर खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने इनके स्थान पर नई गाड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

धीरे-धीरे सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक करने के निर्देश

मेयर राजीव जैन ने कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धीरे-धीरे सभी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को इलेक्ट्रिक किया जाए, ताकि प्रदूषण का स्तर कम करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि पुरानी और छोटी गाड़ियों के कारण काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके लिए बेहतर क्षमता वाली नई गाड़ियों की व्यवस्था की जाए।

शहर के डंपिंग प्वाइंट खत्म करने की तैयारी

मेयर ने कहा कि घरों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने के कारण शहर में जगह-जगह डंपिंग प्वाइंट बन गए हैं। इन्हें धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा न हो। उन्होंने बाबा धाम के पीछे बने मुख्य डंपिंग स्टेशन को आबादी क्षेत्र से दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए वैकल्पिक जमीन चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।

.

खबरें और भी हैं...

  • सोनीपत में पूर्व विधायक स्व. देवराज दीवान को दी श्रद्धांजलि: सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम; अलग-अलग नेताओं ने किया नमन

    सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम; अलग-अलग नेताओं ने किया नमन|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कार से टकराकर उछले बुलेट सवार, युवक की मौत: सोनीपत में आरोपी ड्राइवर सड़क पर तडपता देख भागा; पार्टी कर लौट रहे थे तीन दोस्त

    सोनीपत में आरोपी ड्राइवर सड़क पर तडपता देख भागा; पार्टी कर लौट रहे थे तीन दोस्त|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में पुलिस सब इंस्पेक्टर के गिरफ्तारी वारंट जारी: चरस तस्करी केस में IO है; बार-बार बुलाने के बाद भी कोर्ट में नहीं दी गवाही

    चरस तस्करी केस में IO है; बार-बार बुलाने के बाद भी कोर्ट में नहीं दी गवाही|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में नवरात्रि में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम: दिल्ली कैम्प सहित कई मंदिरों में पहुंचे विधायक निखिल मदान; सुख-समृद्धि की कामना की

    दिल्ली कैम्प सहित कई मंदिरों में पहुंचे विधायक निखिल मदान; सुख-समृद्धि की कामना की|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर