बीजापुर के भोपालपटनम-बारेगुड़ा मार्ग की बदहाली पर विधायक विक्रम शाह मांडवी ने खुद मौके पर पहुंचकर JCB और ट्रैक्टर से सड़क मरम्मत का काम शुरू कराया।
खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करवाते विधायक विक्रम शाह मांडवी
- Published: 10 Sep 2026, 02:22 PM IST
- Last Updated: 10 Sep 2026, 02:22 PM IST
गणेश मिश्रा- बीजापुर। जिले के भोपालपटनम इलाके से बदहाल सड़क की तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क की मरम्मत के लिए बीजापुर विधायक विक्रम शाह मांडवी खुद मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण भोपालपटनम से बारेगुड़ा जाने वाला मार्ग बुरी तरह जर्जर हो गया था। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद विधायक विक्रम शाह मांडवी ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया। इस दौरान विधायक खुद सड़क पर खड़े नजर आए और पूरी व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
बीजापुर के भोपालपटनम-बारेगुड़ा मार्ग की बदहाली पर विधायक विक्रम शाह मांडवी ने खुद मौके पर पहुंचकर JCB और ट्रैक्टर से सड़क मरम्मत का काम शुरू कराया। pic.twitter.com/vCFuKjbm56
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 10, 2026
ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक
बताया जा रहा है कि बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे और आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने सत्ताधारी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक विक्रम शाह मांडवी ने तत्काल संज्ञान लिया और बारेगुड़ा पहुंचकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया।
बीजापुर के भोपालपटनम-बारेगुड़ा मार्ग की बदहाली पर विधायक विक्रम शाह मांडवी ने खुद मौके पर पहुंचकर JCB और ट्रैक्टर से सड़क मरम्मत का काम शुरू कराया। pic.twitter.com/3U8742k183
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 10, 2026
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे विधायक
सड़क मरम्मत के दौरान विधायक के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए सड़क को समतल करने और आवागमन के लायक बनाने का काम किया गया। विधायक की इस पहल के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की बदहाली के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हुआ। विधायक के मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत शुरू कराने से उन्हें राहत की उम्मीद है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)