झारखंड के चतरा में मंगलवार को SP आवास के सामने एक निजी सुरक्षाकर्मी ने अपने ही साथी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी, दोनों बिहार के गयाजी के बेलागंज JDU विधायक मनोरमा देवी के बेटे विनीत यादव उर्फ जैकी यादव के निजी सुरक्षाकर्मी थे। इनके
.
पुलिस ने आरोपी गार्ड बलवीर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान बक्सर निवासी अतुल सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, विनीत यादव चतरा में बाईपास निर्माण का काम कर रही रमियां कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं। वह किसी मामले के सिलसिले में SP आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके दोनों सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया।
जिसके बाद एक गार्ड ने दूसरे को गोली मार दी। गोली लगने के बाद जदयू विधायक के गार्ड की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस विधायक के बेटे विनीत यादव की कार फोर्ड एंडेवर को भी जब्त कर लिया है।

गोली लगने के बाद गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। कार पर खून के छींटे देखे जा सकते हैं।
'खैनी' मांगने और आपसी रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई
जानकारी के अनुसार, चतरा बाइपास निर्माण कार्य से जुड़ी रमिया कंस्ट्रक्शन के मालिक विनीत यादव किसी काम से SP आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके निजी सुरक्षाकर्मी और जिला बल के जवान के बीच खैनी मांगने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच पहले हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान जिला बल के जवान ने अपनी राइफल से निजी सुरक्षाकर्मी पर गोली चला दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कुल दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली विनीत यादव की फोर्ड एंडेवर की छत से टकराकर निकल गई।
जबकि दूसरी गोली सीधे दूसरे गार्ड की आंख में जा लगी। गोली लगने से गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी गार्ड ने भागने की कोशिश की, लेकिन SP आवास की सुरक्षा में तैनात सरकारी जवानों ने दौड़कर उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया।

गार्ड की हत्या की बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके रायफल को भी जब्त कर लिया।

गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

मामले की सूचना की मिलने के बाद SP आवास के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया।
पुलिस ने विनीत यादव की गाड़ी को जब्त किया
सूचना मिलते ही चतरा SP अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जिला बल के जवान को हिरासत में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया SDPO, टंडवा SDPO समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और विनीत यादव की गाड़ी को जब्त कर लिया है। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन तफ्तीश कर रही है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विधायक का सरकारी गार्ड भी आया था चतरा: डीएसपी
डीएसपी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, कार में मौजूद यूपी के अलीगढ़ निवासी गार्ड बलवीर सिंह ने खैनी के विवाद में राइफल से गोली मारकर बक्सर निवासी अपने साथी गार्ड अतुल सिंह की हत्या कर दी। बलवीर की जेब से मानसिक इलाज का पुर्जा मिला है। कार में कुल तीन गार्ड थे, दो निजी और एक सरकारी।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विधायक मनोरमा देवी के नाम से आवंटित गया जिला पुलिस बल का सरकारी बॉडीगार्ड उनके बेटे के साथ चतरा कैसे पहुंचा। दोनों हथियार जब्त कर लिए गए हैं।