Jharkhand Lightning Strike: अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते 3 परिवारों में छा गया मातम, किसी को नहीं था इस अनहोनी का अंदाजा

Published on 16 सित॰ 2026

Jharkhand Lightning Strike: अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते 3 परिवारों में छा गया मातम, किसी को नहीं था इस अनहोनी का अंदाजा

Jharkhand Lightning Strike: अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते 3 परिवारों में छा गया मातम, किसी को नहीं था इस अनहोनी का अंदाजा

Jharkhand Lightning Strike | Photo Credit AI

Modified Date: September 17, 2026 / 10:48 am IST

Published Date: September 17, 2026 10:48 am IST

HIGHLIGHTS

  • तीन लोगों की मौत
  • घास काटते समय बिजली गिरी
  • चार दिन बारिश का पूर्वानुमान

लोहरदगा/मेदिनीनगर: Jharkhand Lightning Strike झारखंड में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने (Lightning Strike) से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लातेहार में दो और पलामू में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कुर्से गांव निवासी अयूब अंसारी (55) की बक्साइट डंपिंग यार्ड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

Jharkhand Lightning Strike भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अकाशी गांव की रहने वाली कोयली उरांव (49) मवेशियों के लिए घास काटकर घर लौट रही थीं, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। एक अधिकारी ने बताया कि पलामू जिले में पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

चार दिनों बारिश होने का पूर्वानुमान

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप यादव के रूप में हुई है। उन्हें हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 17 सितंबर से चार दिनों तक झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला 
  • UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर 
  • IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी? 

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  कितने लोगों की मौत हुई?

उत्तर:  कुल तीन – दो लातेहार में और एक पलामू में।

प्रश्न 2:  मृतकों की पहचान क्या है?

उत्तर:  अयूब अंसारी (55), कोयली उरांव (49), कुलदीप यादव (50)।

प्रश्न 3:  घटनाएं कहाँ हुईं?

उत्तर:  लातेहार के कुर्से और अकाशी गांव, पलामू के दलपतपुर गांव।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Web Title: Three killed in lightning strike in Jharkhand

advertisement will close in 10 seconds ×

ads