
जम्मू-कश्मीर 10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. यह शेड्यूल अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए है. परीक्षा कश्मीर डिवीजन, जम्मू डिवीजन के विंटर जोन और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के छात्रों के लिए लागू होगा. डेटशीट के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी. पहला पेपर मैथ्स का होगा. सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएंगी. छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल के अनुसार रिवीजन करने और बोर्ड के नए अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
19 अक्टूबर से मैथ्स के पेपर के साथ शुरुआत
JKBOSE की जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षा 19 अक्टूबर को मैथ्स के पेपर से शुरू होगी. इसके बाद 22 अक्टूबर को उर्दू/हिंदी, 27 अक्टूबर को साइंस, 31 अक्टूबर को अंग्रेजी और 4 नवंबर को सोशल साइंस की परीक्षा होगी. इसके बाद 7 नवंबर को म्यूजिक, 9 नवंबर को अतिरिक्त/वैकल्पिक विषय, 11 नवंबर को वोकेशनल विषय, 14 नवंबर को साइंस, 16 नवंबर को पेंटिंग/आर्ट एंड ड्राइंग और 18 नवंबर को कंप्यूटर साइंस का पेपर होगा.
साइंस और सोशल साइंस में ये विषय
साइंस के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे. वहीं सोशल साइंस की परीक्षा में इतिहास, भूगोल, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, डिजास्टर मैनेजमेंट और रोड सेफ्टी एजुकेशन जैसे हिस्सों से सवाल पूछे जाएंगे.
9 नवंबर को अतिरिक्त विषयों की परीक्षा
अतिरिक्त और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा 9 नवंबर को होगी. इसमें अरबी, कश्मीरी, डोगरी, भोटी, पंजाबी, उर्दू, हिंदी, फारसी और संस्कृत समेत कई विषय शामिल हैं.
11 नवंबर को वोकेशनल पेपर
वोकेशनल विषयों की परीक्षा 11 नवंबर को होगी. इसमें हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, IT और ITES, रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, टेलीकम्युनिकेशन, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स समेत कई विषय शामिल हैं.
18 नवंबर को परीक्षा का अंतिम पेपर
JKBOSE 10वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर को कंप्यूटर साइंस के पेपर के साथ समाप्त होंगी. हालांकि, जिन छात्रों के विषय पहले निर्धारित हैं, उनके लिए परीक्षा उसी तारीख को पूरी हो जाएगी. छात्रों को सलाह है कि वो डेटशीट सुरक्षित रखें और परीक्षा केंद्र व अन्य निर्देशों के लिए JKBOSE के ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करते रहें.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More