अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए यूनिवर्सिटी के केंद्रीय कार्यालय (हेड ऑफिस) पहुंचे और मुख्य गेट पर
.
प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय के दोनों मुख्य द्वारों (गेट) को अंदर से बंद कर दिया, जिससे कार्यालय के अंदर मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग बाहर नहीं जा पाए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गेट खुलवाने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई।
धक्का-मुक्की के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता वहीं मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय के कुलपति (कुलगुरु) को मौके पर बुलाकर उनसे ही बातचीत करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान जब विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्ट्रार छात्रों से समझाइश और बातचीत करने के लिए पहुंचे, तो प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने उनसे बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया।
इसके बाद धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थोड़ी दूरी पर लेजाकर छोड़ा। शाम को कार्यवाहक रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया।
अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…

विश्वविद्यालय के गेट पर चढ़कर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।

विश्वविद्यालय का गेट बंद करने की बात पर पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया।
एबीवीपी ने रखी ये मांगे
- छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली की जाए। छात्रसंघ चुनावों को स्थगित होने से लोकतांत्रिक परंपराएं बाधित हो रही हैं। छात्र अपने प्रतिनिधियों के चयन के अधिकार से वंचित हैं। इसलिए शीघ्र छात्रसंघ चुनावों घोषणा करके हर साल नियमित चनाव संपन्न कराए जाएं।
- सभी सरकार विश्वविधालयों के लिए समान अकादमिक कैलेंडर लागू कर समयबद्ध शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की आड में शैक्षणिक सत्र परीक्षाओं एवं परिणामों में देरी हो रही है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू कर प्रवेश, शिक्षण, परीक्षा, मूल एवं परिणाम निर्धारित समयसीमा में सम्पन्न किए जाएं।
- विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाएं।
- प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए।
- प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित किए जाए और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियमित नियुक्ति की जाए।
प्रदर्शन में एबीवीपी प्रांत मंत्री दशरथ गर्ग, ललित दाधिच, यश शर्मा, जीवन सिंह, नवल सिंह, मोती सिंह, दिलीप चारण, हनुमान चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।