Sep 13, 2026 01:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

JSW मोटर्स की पहली एसयूवी की मार्केट में एंट्री होने वाली है। इसका नाम कॉम्बैट है। यह जेटूर T2 पर बेस्ड है। इसका डिजाइन काफी दमदार है। साथ ही यह हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी और इसकी रेंज 1200km होगी।

जेएसडब्ल्यू मोटर्स
केवल
₹52,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
JSW Motors भारतीय बाजार में अपनी पहली एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की पहली गाड़ी को JSW Combat नाम दिया जाएगा। यह एसयूवी चीन की Chery की Jetour T2 पर बेस्ड होगी और इसमें प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। कंपनी इसे इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 30 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस एसयूवी में कंपनी कई बेहतरीन फीचर्स ऑफर करने वाली है। इसकी रेंज 1200km तक की होगी। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
जेटूर T2 जैसा होगा दमदार डिजाइन
JSW Combat का डिजाइन काफी हद तक जेटूर T2 जैसा रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी इसमें अपनी पहचान के लिए ग्रिल, हेडलैंप और बंपर में कुछ बदलाव कर सकती है। एसयूवी में बॉक्सी और सीधा डिजाइन, स्क्वेयर LED हेडलैंप, बड़े बंपर, मोटी बॉडी क्लैडिंग, 20-इंच अलॉय व्हील और रूफ रेल्स मिलेंगे। पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललैंप और टेलगेट पर स्पेयर व्हील दिया जाएगा।
प्रीमियम केबिन
केबिन में 15.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 10.6-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। ग्लोबल-स्पेक जेटूर T2 के फीचर्स को देखते हुए कॉम्बैट में 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पैनोरमिक सनरूफ, 540-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
360hp का प्लग-इन हाइब्रिड इंजन
JSW कॉम्बैट में 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। ग्लोबल-स्पेक जेटूर T2 में यह सिस्टम कुल 360hp की पावर और 610Nm का टॉर्क देता है। पावर 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड गियरबॉक्स के जरिए फ्रंट व्हील्स तक पहुंचती है। भारत में कॉम्बैट को सिर्फ फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ लाए जाने की उम्मीद है।
1,200km तक की कुल रेंज
जेटूर T2 के इसी प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप में 18.4kWh बैटरी के साथ करीब 90km की NEDC इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है। 6.6kW AC चार्जर से बैटरी को 30 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 3 घंटे लगते हैं, जबकि 50kW DC चार्जर से 30 से 80 पर्सेंट चार्ज होने में करीब 27 मिनट लगते हैं। इसकी कुल ड्राइविंग रेंज करीब 1,200km बताई गई है। हालांकि, भारत आने वाली कॉम्बैट के फाइनल स्पेसिफिकेशन और रेंज के बारे में लॉन्च के समय ही सही जानकारी सामने आएगी।
बताते चलें कि जेएसडब्ल्यू की iCaur 03 को भी हाल में फ्लैटबेड ट्रक पर देखा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस एसयूवी की भी जल्द भारत में एंट्री हो सकती है।
