लोगों ने ठगा, शराब की लगी लत, KBC में 5 करोड़ जीतकर भी हुए कंगाल, क्या है सुशील कुमार की असली कहानी?

Published on 21 अग॰ 2026

लोगों ने ठगा, शराब की लगी लत, KBC में 5 करोड़ जीतकर भी हुए कंगाल, क्या है सुशील कुमार की असली कहानी?

केबीसी विनर सुशील कुमार के करोड़पति से कंगाल बनने की कहानी

बॉलीबुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं. इसी के साथ कई लोगों का तो सपना है कि इस शो का हिस्सा बनकर वो भी एक झटके में करोड़ों रुपयों की रकम के मालिक बन जाएं. शो से अब तक बहुत से लोग लाखों और करोड़ों रुपये जीत चुके हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही शक्स की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने इस शो से 5 करोड़ रुपये जीते, लेकिन इसके बावजूद वो पूरी तरह से कंगाल हो गए.

हम बात कर रहे साल 2011 में अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के ‘सीजन-5’ में 5 करोड़ की मोटी रकम जितने वाले सुशील कुमार की. बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने 5 करोड़ जीतकर हर किसी को हैरान किया था, जिसके बाद वो घर-घर में पॉपुलर हो गए थे. सुशील कुमार ‘केबीसी’ में 5 करोड़ रुपये जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बने थे, लेकिन कहते हैं ना नशे की बुरी लत पूरा जीवन बर्बाद कर देती है. ऐसा ही कुछ सुशील कुमार के साथ हुआ और सुशील कुमार बुरी तरह कंगाल हो गए.

नशे की लगी थी लत

‘केबीसी’ में 5 करोड़ की बड़ी रकम जीतने के बाद सुशील कुमार की जिंदगी ही बदल गई. हालंकि साल 2020 में उन्होंने फेसबुक के जरिए लोगों को अपने बुरे दौर का किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि एक लोकल सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें हर महीने में 10-15 दिनों तक बिहार के कार्यक्रम में शामिल होना पड़ता था. सुशील ने कहा केबीसी जीतने के बाद उन्हें डोनेशन का चस्का लग गया था. हर महीने उनके 50 हजार रुपए से ज्यादा ऐसे कार्यों में जाते थे. इस दौरान कुछ चालू लोग भी मिले और उन्हें खूब ठगा गया. ठगी के बारे में उन्हें दान करने के कई दिनों बाद पता चला.

पत्नी के साथ रिश्ते हुए खराब

केबीसी विनर ने बताया कि “मेरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते धीरे-धीरे खराब हो रहे थे. वो अक्सर कहती थी कि मुझे सही और गलत लोगों के बीच अंतर करना नहीं आता है. हम अक्सर इस पर झगड़ते. इतना ही नहीं सुशील ने ये भी कहा कि उन्हें शराब और सिगरेट की लत लग गई थी”.

ये भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने बिगाड़ा ‘बंटवारा 1947’ का खेल? अब खुलकर बोले डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

कैसे फैली कंगाली की खबर?

सुशील ने बताया ” एक दिन मैं पत्नी से झगड़े के बाद टहल रहा था, तभी एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार का फोन आया. कुछ देर अच्छे से बात करने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा पूछा जिससे मैं चिढ़ गया और मैंने कह दिया कि मेरे सारे पैसे खत्म हो गए हैं. मैंने दो गाय पाली हैं जिनका दूध बेचकर गुजारा कर रहा हूं. इस खबर को जो असर हुआ उससे सभी वाकिफ हैं. इस खबर के बाद जिन लोगों से मैं घिरा हुआ था, उन्होंने मुझसे किनारा कर लिया. मुझे कार्यक्रमों में इनवाइट नहीं किया गया और तभी मुझे ये सोचने का समय मिला कि मुझे आगे क्या करना चाहिए”.

सरिता शर्मा

सरिता शर्मा

सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.

Read More

google button