KCC Loan Limit: किसान क्रेडिट कार्ड से कितने लाख मिलेंगे? किसी को 1 लाख तो किसी को 5 लाख रुपये तक, जानिए किस किसान को कितनी रकम! | IBC24

Published on 4 अक्टू॰ 2026

KCC Loan Limit: खेती-किसानी बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी और दूसरी जरूरतों के लिए समय-समय पर पैसों की जरूरत पड़ती है। कई बार किसानों के पास पर्याप्त पैसा नहीं होता जिससे खेती का काम प्रभावित हो जाता है। किसानों की इसी जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती हैं। इनमें पीएम किसान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रमुख है। KCC के जरिए पात्र किसान खेती (KCC Loan Limit) से जुड़े खर्चों के लिए बैंक से ऋण ले सकते हैं। इसका मकसद किसानों को जरूरत के समय आसानी से कृषि ऋण उपलब्ध कराना है।

KCC से अधिकतम कितना लोन मिल सकता है?

किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसान की कुल क्रेडिट लिमिट (KCC Loan Limit) 5 लाख रुपये तक हो सकती है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हर किसान को सीधे 5 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा। किसान की वास्तविक लोन सीमा उसकी खेती और जरूरत के आधार पर तय की जाती है। सरकार ने KCC के तहत बिना गारंटी वाले कृषि ऋण की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी है। कुछ परिस्थितियों में यह सीमा अलग भी हो सकती है। इसलिए किसान को कितनी राशि मिलेगी, इसका अंतिम फैसला संबंधित बैंक करता है।

हर किसान को 5 लाख रुपये क्यों नहीं मिलते?

KCC की लिमिट सभी किसानों के लिए एक जैसी (KCC Loan Limit) नहीं होती। बैंक लोन तय करते समय किसान की जमीन, फसल और खेती में होने वाले अनुमानित खर्च को ध्यान में रखता है। इसके अलावा किसान को खेती के लिए कितनी कार्यशील पूंजी चाहिए और उसकी ऋण चुकाने की क्षमता कैसी है, यह भी देखा जाता है। यही वजह है कि किसी किसान को 1 लाख रुपये, किसी को 2 लाख रुपये और किसी अन्य किसान को इससे ज्यादा की क्रेडिट लिमिट मिल सकती है। इसलिए सिर्फ KCC बनवाने से 5 लाख रुपये का लोन मिलना तय नहीं है।

इन बातों से तय होती है KCC की लिमिट

KCC की क्रेडिट सीमा तय (KCC Loan Limit) करते समय बैंक कई जरूरी बातों को देखता है। इसमें किसान के पास मौजूद कृषि भूमि, उगाई जाने वाली फसल, फसल की अनुमानित लागत, सिंचाई का खर्च और खेती से जुड़े दूसरे खर्च शामिल होते हैं। बैंक किसान की पात्रता और अपने नियमों के आधार पर अंतिम सीमा निर्धारित करता है। यानी केवल जमीन का क्षेत्रफल देखकर लोन तय नहीं किया जाता। आवेदन के बाद बैंक किसान की पूरी जानकारी और खेती की जरूरत का आंकलन करता है। इसके बाद जितनी क्रेडिट लिमिट मंजूर होती है, किसान KCC के जरिए उतनी ही राशि का इस्तेमाल कर सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Monalisa Glamorous Look: रेड ड्रेस पहन Monalisa ने ढाया कहर, हर तस्वीर में नजर आया गजब का ग्लैमर! 
  • BJP Rajya Sabha Candidates Name: मुख्यमंत्री के पूर्व PRO जायेंगे राज्यसभा.. भाजपा ने दो सीटों के लिए किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जानें किन राज्यों से पहुंचेंगे उच्च सदन
  • Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो