श्रीसंत ने संजू सैसमन से नहीं मिलाया हाथ, KCL फाइनल के बाद दिखी दूरी! VIDEO

Published on 6 सित॰ 2026

एस श्रीसंत और संजू सैमसन का क्रिकेट कनेक्शन काफी पुराना है. एस श्रीसंत ने संजू सैमसन के शुरुआती करियर में उनकी मदद की थी और केरल के लिए डेब्यू के समय उन्हें कैप भी सौंपी थी.

X

संजू सैमसन और एस श्रीसंत के बीच अचानक क्या हुआ? (Photo: PTI/Zim Afro T10)

संजू सैमसन और एस श्रीसंत के बीच अचानक क्या हुआ? (Photo: PTI/Zim Afro T10)

केरल क्रिकेट लीग (KCL) 2026 के फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का एक वीडियो चर्चा में है. वीडियो में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मंच पर एक-दूसरे के करीब नजर आते हैं, लेकिन दोनों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. इसके बाद फैन्स दोनों के बीच रिश्ते को लेकर सवाल उठाने लगे.

5 सितंबर (रविवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एस श्रीसंत एरीज सह-मालिक के तौर पर कोल्लम सेलर्स की ओर से फेयर प्ले अवॉर्ड लेने पहुंचे थे, जबकि संजू सैमसन लीग एंबेसडर और खास मेहमान के तौर पर समारोह में मौजूद थे.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के बीच कथित तनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, उपलब्ध फुटेज में सिर्फ दोनों के बीच हैंडशेक नहीं होने का पल दिखाई देता है.

संजू सैमसन के करियर के शुरुआती दौर में एस श्रीसंत की अहम भूमिका रही. जब सैमसन IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में मौका तलाश रहे थे. तब श्रीसंत ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) के ट्रायल के लिए जयपुर लेकर गए थे. उन्होंने तत्कालीन कोच राहुल द्रविड़ से भी सैमसन के टैलेंट का जिक्र किया था.

सम्बंधित ख़बरें

संजू के सपोर्ट में खुलकर उतरे थे श्रीसंत
श्रीसंत इसके बाद भी कई मौकों पर सैमसन के समर्थन में नजर आए. जब सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल की टीम से बाहर कर दिया गया था, तो श्रीसंत उनके समर्थन में उतर आए थे और केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) पर निशाना साधा था. इसके बाद केसीए ने श्रीसंत को तीन साल के लिए बैन भी कर दिया था, लेकिन बाद में ये प्रतिबंध हटा लिया गया.

केसीएल 2026 के फाइनल में त्रिशूर टाइटन्स ने कालीकट ग्लोबस्टार्स को चार विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता. कालीकट ग्लोबस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167/9 रन बनाए. अखिल स्कारिया ने 45 और अश्विन आनंद ने 40 रनों की पारी खेली. रनचेज में अहमद इमरान 69 रन बनाए और संजीव सतीशन के साथ 87 रनों की साझेदारी की. इसके बाद कप्तान एमएस अखिल ने 11 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर त्रिशूर टाइटन्स को चैम्पियन बनाया.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

रोहित शर्मा पर सस्पेंस खत्म, BCCI का आया बड़ा फैसला!

Live TV

aaj tak epaper in hindi