'यश लड़की की तरह बोल रहा ...' KRK ने किया Ramayana के ट्रेलर का रिव्यू

Published on 31 जुल॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Jul 31, 2026, 07:00 PM IST

KRK on Yash: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। जहां फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की, वहीं केआरके ने यश के रावण वाले किरदार पर सवाल उठाए।

Image

KRK ने किया Ramayana के ट्रेलर का रिव्यू (pic credit-chatgpt)

KRK on Yash: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बीते दिन इस मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आ रहे हैं। जहां ज्यादातर लोगों को ट्रेलर पसंद आया है तो वहीं कई लोगों को ट्रेलर पसंद नहीं आया है। इस बीच केआरके (KRK) ने फिल्म रामायण के ट्रेलर का रिव्यू किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरी उम्र 28 साल नहीं है...' CJP के सौरव दास ने Kangana Ranaut को दिया जवाब)

केआरके ने कही ये बात

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें लगता है कि यश रावण के किरदार में प्रभावशाली नहीं लगे। उन्होंने कहा कि यश की आवाज रावण के किरदार के मुताबिक दमदार नहीं है। वो लड़की की तरह बोल रहे हैं। केआरके का मानना है कि अगर यश की हिंदी अच्छी नहीं थी, तो उनकी आवाज किसी दूसरे कलाकार से डब करानी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि यश रावण के किरदार को सही तरीके से निभाते हुए नजर नहीं आए। हालांकि, केआरके का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर यश के फैंस उनके समर्थन में उतर आए। कई लोगों ने केआरके की आलोचना करते हुए कहा कि किसी कलाकार की आवाज या लहजे के आधार पर उसके अभिनय का फैसला नहीं किया जा सकता। कुछ यूजर्स ने लिखा कि यश ने ट्रेलर में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और रावण के रूप में उनकी एंट्री शानदार लगी।

बता दें कि 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और शीबा चड्ढा जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article