'श्रेया कालरा ने किया था मैसेज'- Kushal Tandon ने किया दावा, ऋषभ जायसवाल बोले- मैं स्क्रीनशॉट दिखा दूंगा...

Published on 30 जुल॰ 2026

टीवी मसाला

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Jul 30, 2026, 09:24 AM IST

Kushal Tandon Claims About Shreya Kalra: टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने 'द अलायंस' में दावा किया कि श्रेया कालरा ने उन्हें पहले मैसेज किया था। इसपर ऋषभ जायसवाल ने कहा कि मैं स्क्रीनशॉट दिखा सकता हूं।

Image

Kushal Tandon ने श्रेया कालरा पर किया दावा, बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने दिया करारा जवाब (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kushal Tandon Claims About Shreya Kalra: टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुशाल टंडन ने 'अलायंस' में रहते हुए सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं दूसरी ओर 'लॉकअप 2' में रहते हुए श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे संग बातचीत में कहा था कि कुशाल टंडन ने उन्हें पहले मैसेज किया था और उन्होंने अपनी चैट शिवांगी जोशी को भी दिखाई थी। लेकिन अब कुशाल टंडन ने 'अलायंस' में रहते हुए दावा किया है कि श्रेया कालरा ने उन्हें मैसेज किया था। कुशाल टंडन का कहना है कि वह लड़कियों को डीएम नहीं करते हैं। हालांकि कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की इस बात पर अब श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल उनके सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने श्रेया का साथ देते हुए कहा कि वह स्क्रीनशॉट भी दिखा सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nia Sharma का इस हैंडसम हंक पर आया दिल, मालदीव में साथ बिताए पल; फोटोज शेयर कर लगाई रिश्ते पर मुहर?

'अलायंस' में कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने कशिश कपूर संग बातचीत के दौरान 'बरसातें' से जुड़ा किस्सा याद किया। उन्होंने कहा, "बरसातें' में एक प्रोमो था। श्रेया से वादा किया गया था कि उसका प्रोमो मेरे साथ आएगा। लेकिन जब प्रोमो सामने आया तो उसमें सिर्फ मैं ही था और उसका सिर्फ गुजरते हुए एक शॉट था।" कुशाल टंडन ने दावा किया कि प्रोमो शूट के बाद श्रेया कालरा ने उनसे संपर्क किया था और उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। कुशाल टंडन ने बताया कि उन्होंने श्रेया कालरा को सलाह दी और कहा, "तुम्हें ये नहीं करना चाहिए था। तुम्हारा सिर्फ पासिंग शॉट है, जो देखने में बहुत बेवकूफाना लग रहा है। तुम इससे बेहतर कर सकती थी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Niharika Nm को डेट करने की अफवाहों पर बोले Raghav Juyal, कहा 'ये चीजें फिल्म के लिए...'

Kushal Tandon ने किया बड़ा दावा

Kushal Tandon ने किया बड़ा दावा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की बातें सुनकर कशिश कपूर ने उनसे पूछ लिया कि क्या उन्होंने श्रेया कालरा को पहले मैसेज किया था। इसपर कुशाल टंडन ने कहा, "जाहिर है कि उसने मुझे पहले मैसेज किया। मैं लड़कियों को डीएम नहीं करता हूं। मेरे अंदर लड़कियों को डीएम करने के लिए बहुत ईगो है। मैं केवल विदेशी लड़कियों और मॉडल्स को डीएम करता हूं।"

श्रेया कालरा के बचाव में आए बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के इस दावे के बाद श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋषभ जायसवाल ने वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, "दूसरे रियलिटी शो में जहां श्रेया की बात उठी है। मैं उसपर कुछ बोलना चाहूंगा। मैंने जिज्ञासा के तहत कुशाल टंडन की चैट खोलकर देखी और मुझे क्या मिला कि उसने पहले डीएम किया था। अगर आपको चाहिए तो मैं स्क्रीनशॉट डाल दूंगा। लेकिन ये सब मुझे घटिया लगता है किसी के चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करना।"

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article