हमारे आस-पास जब भी किसी बेहद ही लग्जरी कार की बात होती है और हमारे दिमाग में लैम्बोर्गिनी कंपनी की गाड़ी न आए ऐसा बहुत ही मुश्किल है. लैम्बोर्गिनी की गाड़ियां हमेशा से तेज रफ्तार के लिए जानी जाती हैं. लेकिन अब लैम्बोर्गिनी ट्रैक रोड से लेकर ऑफ रोड तक धमाल मचा रही है. क्योंकि, अभी हाल ही में ऐतिहासिक इवेंट एस्पेरिएंज़ा कोर्सा का आयोजन किया. ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर आयोजित इस खास इवेंट में लैम्बोर्गिनी के ग्राहकों और कार लवर्स को ब्रांड की नई हाइब्रिड सुपरकारों की असली क्षमता को ट्रैक से लेकर उबड़-खाबड़ रास्तों पर परखने का मौका मिला.
बता दें कि, इस बार कंपनी ने अपने हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल पोर्टफोलियो की दो सबसे ताकतवर गाड़ियों लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो और लैम्बोर्गिनी उरुस एसई को इस इवेंट में उतारा. दोनों ही गाड़ियों के दमदार प्रदर्शन देखकर लोग दंग रह गए. तो चलिए जानते हैं लैम्बोर्गिनी के इस रोमांचक और खतरनाक अवतार की पूरी डिटेल्स.
टेमेरारियो ने मचाया गदर
आपको बता दें कि, लैम्बोर्गिनी की ऑल-न्यू सुपरकार टेमेरारियो ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के रेसट्रैक पर अपनी अविश्वसनीय रफ्तार से सभी को हैरान कर दिया. इस हाइब्रिड सुपरकार में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है जो तीन इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर कुल 900bhp से भी अधिक की खतरनाक पावर जनरेट करता है.
वहीं, मिसाइल जैसी कार महज 2.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. ट्रैक पर इसके एक्सीलरेशन, शार्प ब्रेकिंग और कंट्रोलिंग मोड्स को टेस्ट किया गया. जहां इसका ए-डब्ल्यू-डी सिस्टम चालकों को हाई-स्पीड पर भी सेफ्टी और जबरदस्त ग्रिप देता है.

AI Generated Image
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में सस्ती हो सकती हैं कारें, जानें क्या है सरकार का प्लान?
V8 इंजन की देखने को मिली दहाड़
आमतौर पर लोगों को लगता है कि कार के हाइब्रिड होने से उसका स्पोर्टी नेचर कम हो जाता है लेकिन टेमेरारियो ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. इसके ट्विन-टर्बो V8 इंजन का एग्जॉस्ट नोट इतना बुलंद और दमदार है कि रेसट्रैक पर इसकी गूंज रोंगटे खड़े कर देती है.
जबकि 10,000 आरपीएम तक पहुंचने वाला इसका इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बो रफ्तार को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है. यह कार साबित करती है कि ग्रीन टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए भी लैम्बोर्गिनी ने अपनी गाड़ियों की पारंपरिक आत्मा और स्पीड से कोई समझौता नहीं किया है.

AI Generated Image
उरुस SE का खौफनाक ऑफ-रोड अवतार
जबकि ट्रैक पर रफ्तार का जलवा बिखेरने के बाद लैम्बोर्गिनी ने उरुस एसई के लिए एक विशेष 4x4 ऑफ-रोड एक्सपीरियंस जोन तैयार किया था. लगभग 5 करोड़ रुपये की सुपर SUV को पत्थरों, कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों पर ले जाना जोखिम भरा लग रहा था.
लेकिन इस गाड़ी की काबिलियत ने सभी को हैरान करके रख दिया था. उरुस एसई में मिलने वाले तीन डेडिकेटेड ऑफ-रोड मोड्स और बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस की बदौलत इस 789bhp पावर वाली SUV ने हर तरह की कठिन सतह को बेहद आसानी से मात दे दी.
सुपरकारों का बढ़ता क्रेज
आपको बता दें कि, लैम्बोर्गिनी का भारत में यह पहला एस्पेरिएंज़ा कोर्सा ट्रैक इवेंट था जो यह दर्शाता है कि भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में सुपरकारों और लग्जरी स्पोर्टी व्हीकल्स का क्रेज किस तेजी से बढ़ रहा है.
कंपनी अपने ग्राहकों को केवल कार बेचने तक सीमित नहीं रखना चाहती बल्कि उन्हें गाड़ियों की असली परफॉर्मेंस और लिमिट्स को सुरक्षित माहौल में अनुभव कराने का मौका दे रही है. रेसट्रैक पर टेमेरारियो की तूफानी स्पीड और ऑफ-रोड पर उरुस एसई का दबदबा यह साबित करता है कि लैम्बोर्गिनी का यह नया अवतार वाकई बेजोड़ और शानदार है.
यह भी पढ़ें: XUV 7XO या Tata Sierra, सेफ्टी-फीचर्स में किसमें ज्यादा दम?