Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को लॉन्च होगा। इसमें 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे कई खास फीचर्स मिल सकते हैं। देखिए पूरी डिटेल्स।
Lava Bold N4 Pro 5G: 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला बजट फोन इस दिन होगा लॉन्च, देखें फीचर्स।
- Published: 12 Sep 2026, 11:23 AM IST
- Last Updated: 12 Sep 2026, 11:23 AM IST
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारतीय बाजार में दस्तक देगा। यह फोन Lava की Bold N4 सीरीज का दूसरा मॉडल होगा और हाल ही में लॉन्च हुए Lava Bold N4 Lite के साथ लाइनअप में शामिल होगा।
कंपनी ने लॉन्च डेट के अलावा फोन के डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कलर ऑप्शन से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी साझा की हैं।
भारत में कब होगा लॉन्च (Lava Bold N4 Pro 5G India Launch Date)
Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी जारी की है, जिसमें लॉन्च की तारीख और समय की जानकारी दी गई है। लॉन्च के बाद फोन को भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Lava Bold N4 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। हालांकि, फोन में कितने वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Bold N4 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा। इसका मुख्य कैमरा 50MP का होगा।
ये भी पढ़े-ः Oppo K14 Lite: 16 सितंबर को लॉन्च होगा नया बजट फोन, 7,000mAh बैटरी और Android 16 समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स
फोन के रियर पैनल पर चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें चार कटआउट दिखाई देते हैं, जिनमें से एक LED फ्लैश के लिए है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।
ऐसा होगा Lava Bold N4 Pro 5G का डिजाइन
डिजाइन के मामले में Lava Bold N4 Pro 5G में फ्लैट रियर पैनल और फ्लैट मिड-फ्रेम देखने को मिलेगा। रियर कैमरा मॉड्यूल फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में मौजूद है। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। माइक्रोसाइट के मुताबिक, फोन को गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा बाकी
Lava ने अभी तक Bold N4 Pro 5G की कीमत, चिपसेट, डिस्प्ले साइज और चार्जिंग सपोर्ट से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च के करीब इन जानकारियों को भी सामने ला सकती है।
Lava Bold N4 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Lava Bold N4 Pro 5G से पहले कंपनी ने Lava Bold N4 Lite को भारत में 27 अगस्त को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 8,099 रुपये रखी गई थी। यह कीमत 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। Bold N4 Lite को Empire Gold और Ghost Silver कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.56 इंच का LCD टचस्क्रीन मिलता है। फोन में Unisoc 9863A चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Lava Bold N4 Pro 5G की पूरी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के लिए अब 18 सितंबर के लॉन्च का इंतजार करना होगा।