Aug 31, 2026 05:20 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Lava ने AGNI 4N के साथ UK स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है, जहां फोन की बिक्री 4 सितंबर 2026 से Amazon पर शुरू होगी। कंपनी ने इसे क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ पेश किया है।

Lava ने AGNI 4N को UK में लॉन्च कर दिया है।
भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava International Limited ने ग्लोबल मार्केट में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए यूनाइटेड किंगडम में एंट्री की है। कंपनी ने UK मार्केट के लिए अपने नए स्मार्टफोन Lava AGNI 4N को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को अपेक्षाकृत किफायती कीमत के साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेश किया गया है। UK में Lava AGNI 4N की बिक्री 4 सितंबर 2026 से Amazon के जरिए शुरू होगी।
Lava की AGNI सीरीज को कंपनी अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइन के तौर पर पेश करती है। कंपनी के मुताबिक, AGNI सीरीज का उद्देश्य सिर्फ मौजूदा स्मार्टफोन ट्रेंड को फॉलो करना नहीं, बल्कि इनोवेशन के जरिए नए स्टैंडर्ड्स तैयार करना है। Lava का कहना है कि AGNI डिवाइसेज को इस सोच के साथ तैयार किया जाता है कि भारत से डिवेलप की गई टेक्नोलॉजी दुनिया भर के यूजर्स के लिए प्रीमियम एक्सपीरियंस दे सकती है।
Lava AGNI 4N को खास तौर पर UK के कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और यूजर-केंद्रित इनोवेशन पर फोकस किया गया है। Lava अपने इस नए स्मार्टफोन के जरिए UK में ऐसे यूजर्स को आकर्षित करना चाहती है जो हाई परफॉर्मेंस के साथ एक साफ-सुथरा और आसान सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं।
यूजर्स को मिलेगा ब्लोटवेयर फ्री एक्सपीरियंस
कंपनी का कहना है कि AGNI 4N में जीरो ब्लोटवेयर वाला क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। यानी फोन में अनावश्यक प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और सेवाओं की संख्या को कम रखने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही Lava ने फोन की AI क्षमताओं को भी इसके मेन हाइलाइट्स में शामिल किया है। हालांकि, कंपनी ने इस घोषणा में AGNI 4N के सभी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस और UK कीमत की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।
Lava ने UK में AGNI 4N की लॉन्चिंग के लिए एक अलग तरह की मार्केटिंग कैंपेन भी तैयार की है। यह कैंपेन SW Network ने बनाया है और इसकी कहानी एक काल्पनिक ‘SAM Survivors Support Group’ के आसपास घूमती है। इसमें कुछ युवा लोग एक ग्रुप में मिलकर एक ऐसे स्मार्टफोन से जुड़ी परेशानियों को शेयर करते हैं, जिसे मजाकिया अंदाज में ‘Sam’ नाम दिया गया है। बाद में इनका सॉल्यूशन नए डिवाइस के साथ मिलता है।
इसलिए बड़ी है UK में Lava की एंट्री
Lava के लिए UK मार्केट में एंट्री इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी लंबे समय से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। AGNI सीरीज के जरिए कंपनी का टारगेट प्रीमियम और परफॉर्मेंस-सेंट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना रहा है। अब UK में AGNI 4N की लॉन्चिंग के साथ Lava अपने भारतीय ब्रैंड को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी पहुंचाने करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
Lava AGNI 4N की UK में सेल 4 सितंबर 2026 से Amazon पर शुरू होगी। फोन की कीमत, उपलब्ध कॉन्फिगरेशन और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सेल शुरू होने के करीब सामने आने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ेंSee Less