-
10 Sep 2026 06:44 AM (IST)
गांधीनगर: मलबे में फंसे 15 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
गुजरात के गांधीनगर में कंस्ट्रक्शन साइट पर स्लैब गिरने के कारण मलबे में फंसे 15 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
-
10 Sep 2026 06:39 AM (IST)
बाढ़ प्रभावित नेपाल को भारत ने भेजी राहत सामग्री की नयी खेप
भारत ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल की सहायता के लिए एक और खेप भेजी. इसमें 35 टन राहत सामग्री और उपकरण शामिल हैं. इन्हें सी-17 परिवहन विमान से नेपाल भेजा गया.
-
10 Sep 2026 06:35 AM (IST)
नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए गए हैं. इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1365 हो गई है. बचाव कार्य जारी हैं.
-
10 Sep 2026 05:47 AM (IST)
पुतिन डील चाहते हैं, अगर जेलेंस्की भी चाहें तो बहुत अच्छा होगा-ट्रंप
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, “हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. वह एक डील करना चाहते हैं और अगर ज़ेलेंस्की भी डील करना चाहें, तो यह बहुत अच्छा होगा. असल में, मामला दो ऐसे लोगों की वजह से अटका हुआ है जो एक-दूसरे से नफ़रत करते हैं.”
#WATCH | On his conversation with Russian President Vladimir Putin, US President Donald Trump says, “We had a great conversation. He is wanting to make a deal — and if Zelensky is wanting to make a deal, that would be very nice. The holdup is two people that hate each other.” pic.twitter.com/tM8yvV34p5
— ANI (@ANI) September 9, 2026
-
10 Sep 2026 05:25 AM (IST)
न्यूक्लियर डील तो होगी ही, लेकिन बातचीत में अब और भी कई चीजें शामिल-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं सिर्फ न्यूक्लियर डील से कहीं ज्यादा कुछ कर रहा हूं. न्यूक्लियर के अलावा भी बहुत कुछ है. न्यूक्लियर डील तो होगी ही – इसकी 99.9% संभावना है – लेकिन बातचीत में ऐसी कई और चीजें भी शामिल होंगी जो तीन महीने पहले नहीं थीं.”
#WATCH | US President Donald Trump says, “I am doing much more than a nuclear deal. There is a lot more than nuclear. We are going to have nuclear. That is 99.9, but there is going to be a lot of other things on the table that would not have been on the table three months ago.” pic.twitter.com/d1bl2tBqZ2
— ANI (@ANI) September 9, 2026
-
10 Sep 2026 05:02 AM (IST)
गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची
SDRF की डिप्टी कमांडेंट शीतल गुर्जर ने कह, “हम 20 मिनट के अंदर यहां पहुंच गए. थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी आ गई… हमने मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. गांधीनगर के कुडासन इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया.
#WATCH | Gandhinagar, Gujarat: SDRF Deputy Commandant Sheetal Gujjar says, “We reached here within 20 minutes. The fire brigade team also arrived shortly afterwards… We pulled out everyone trapped under the debris and rushed them to the hospital… Initially, three to four https://t.co/VufTqQFYtx pic.twitter.com/FUSc1EGF6w
— ANI (@ANI) September 9, 2026
-
10 Sep 2026 04:31 AM (IST)
दुर्गा पूजा 2026 के लिए ईडन गार्डन्स खाली रहे? सरकार ने CAB को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल (CAB) को एक पत्र लिखकर दुर्गा पूजा 2026 के लिए सांस्कृतिक और जश्न वाले कार्यक्रमों के आयोजन हेतु ईडन गार्डन्स की उपलब्धता और बुकिंग की पुष्टि करने को कहा है.
West Bengal Govt’s Youth Services & Sports Department writes a letter to the Cricket Association of Bengal (CAB) to confirm the availability and booking of Eden Gardens for organising cultural and celebratory programmes for Durga Puja 2026.
The programmes, including a grand pic.twitter.com/lS7hqWPwjc
— ANI (@ANI) September 9, 2026
-
10 Sep 2026 12:07 AM (IST)
गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया
गुजरात: गांधीनगर, फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी विपुल कहते हैं, “कुडासन इलाके से हमने 11 लोगों को बचाया है और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. बचाव और तलाशी अभियान चल रहा है. तलाशी अभियान के आगे बढ़ने पर ही हमें ठीक-ठीक पता चलेगा कि अंदर कितने लोग फंसे हैं. अहमदाबाद से भी गाड़ियां आ गई हैं. गांधीनगर और अहमदाबाद, दोनों जगहों की टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं.”
#WATCH | Gandhinagar, Gujarat: Fire department personnel Vipul says, “We have rescued eleven people, who have been sent to the hospital in ambulances. Rescue and search operations are ongoing. We will know exactly how many people are trapped inside once the search operation https://t.co/VufTqQFYtx pic.twitter.com/EZoHMOv2yI
— ANI (@ANI) September 9, 2026
-
10 Sep 2026 12:03 AM (IST)
रांची में पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत
झारखंड: रांची में मारवाड़ी कॉलेज के पास पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. NDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं. यहां पांच मज़दूर काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया.
-
10 Sep 2026 12:03 AM (IST)
प्रिंस रहीम आगा खान आज उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे
प्रिंस रहीम आगा खान आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे.
-
10 Sep 2026 12:02 AM (IST)
आज मुंबई में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और बैंक गवर्नरों की बैठक का समापन
आज मुंबई में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की अंतिम बैठक का समापन हो रहा है. यह बैठक वैश्विक आर्थिक नीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.
-
09 Sep 2026 11:44 PM (IST)
iPhone Duo: 7.6 इंच डिस्प्ले, 48MP कैमरा और 24 घंटे की बैटरी
आईफोन डुओ को खोलने पर 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है, जो किसी आईफोन में दिया गया अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है. बाहर की स्क्रीन 5.4 इंच की है. दोनों स्क्रीन में प्रोमोशन, ऑलवेज ऑन और 3,000 निट्स तक की आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है. फोन में टाइटेनियम बॉडी, 100 से ज्यादा कंपोनेंट वाला प्रिसीजन हिंज, सेरामिक शील्ड 2 और IP68 रेटिंग दी गई है.
इसमें 48MP के दो कैमरे हैं और स्मार्ट टेक, डुओ प्रीव्यू व रियर कैमरे से सेल्फी जैसे फीचर्स मिलते हैं. आईफोन डुओ में A20 प्रो चिप और कस्टम वेपर चेंबर दिया गया है, जिससे बेहतर थर्मल मैनेजमेंट मिलता है.
एपल के मुताबिक, आईफोन 17 प्रो की तुलना में लगातार परफॉर्मेंस 35 फीसदी तक बेहतर है. डुअल बैटरी सेटअप के साथ दोनों डिस्प्ले को बराबर इस्तेमाल करने पर 24 घंटे तक की बैटरी मिलती है. फोन में फोल्डेबल स्क्रीन के हिसाब से तैयार iOS 27, स्पिलट व्यू मल्टीटास्किंग, एपल इंटेलिजेंस और सिरी AI का सपोर्ट भी है.
फीचर्स हाईलाइट्स
- 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR इनर डिस्प्ले
- 5.4 इंच की आउटर स्क्रीन
- दोनों डिस्प्ले में प्रोमोशन और ऑलवेज ऑन
- 3,000 निट्स तक आउटडोर ब्राइटनेस
- 48MP फ्यूजन प्राइमरी + 48MP फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा
- 12MP सेल्फी कैमरा
- A20 प्रो चिप
- 35% तक बेहतर लगातार परफॉर्मेंस
- 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ
- डुअल बैटरी सेटअप
- टाइटेनियम कंस्ट्रक्शन
- 100 से ज्यादा कंपोनेंट वाला प्रिसीजन हिंज
- सेरामिक शील्ड 2 और IP68 रेटिंग
- स्मार्ट टेक और डुओ प्रीव्यू
- रियर कैमरे से सेल्फी लेने का फीचर
- फोल्डेबल स्क्रीन के लिए तैयार iOS 27
- स्पिलट व्यू मल्टीटास्किंग
- एपल इंटेलिजेंस और सिरी AI का सपोर्ट
आज मुंबई में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की अंतिम बैठक का समापन हो रहा है. यह बैठक वैश्विक आर्थिक नीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों का दौरा तय है. भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रिंस रहीम आगा खान 9 से 15 सितंबर तक भारत के दौरे पर हैं. वह आज उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मिलेंगे. सूखे इलाकों पर काम करने वाले दुनिया भर के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और किसान समुदाय 10 से 12 सितंबर तक नई दिल्ली में तीन दिन के ‘ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026’ के लिए इकट्ठा होंगे. दिल्ली में आज से और आगामी दिनों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी और व्यवस्थाएं लागू की गई हैं. आज की सभी ब्रेकिंग न्यूज जानने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On - Sep 10,2026 12:02 AM IST
Follow Us