-
26 Sep 2026 12:02 AM (IST)
लखनऊः बारिश को लेकर एयरपोर्ट की एडवाइजरी
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एयरपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण मानसून की गतिविधि तेज हो गई है. पिछले 2 दिनों से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों सहित पूर्वी एवं दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वांचल में वर्षा की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है. ऐसे में एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय का प्रावधान करें, क्योंकि शहर में ट्रैफिक जाम की वजह से देरी हो सकती है.
-
26 Sep 2026 12:01 AM (IST)
राम गोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने X पर कहा, “समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन, अत्यंत दुःखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”
-
26 Sep 2026 12:00 AM (IST)
दिल्लीः कालकाजी गैंगरेप केस में कार्रवाई की मांग
दिल्ली में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र गार्गी कॉलेज और कमला नेहरू कॉलेज के बाहर विरोध मार्च निकाल रहे हैं. वे दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास कथित गैंग-रेप मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.
उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज भारी बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी में लखनऊ, गोरखपुर समेत कई शहरों के स्कूल बारिश के अलर्ट को देखते हुए बंद कर दिए गए हैं. यूपी में पिछले 30 से 36 घंटे से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. दूसरी ओर, ओडिशा सरकार ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में 1,741 गलतियां पाई गई हैं. इन किताबों की छपाई और प्रकाशन पर 175 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. वहीं आईआईटी मुंबई ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन के पद से हटा दिया है और छात्र की मौत पर टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी है. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें…
Published On - Sep 26,2026 12:00 AM IST
Follow Us