LIVE : जालंधर पहुंचे पीएम मोदी, 5,470 करोड़ की रेल-सड़क परियोजनाओं की सौगात

Published on 17 जुल॰ 2026

July 17, 2026

LIVE : जालंधर पहुंचे पीएम मोदी, 5,470 करोड़ की रेल-सड़क परियोजनाओं की सौगात

PM Modi reaches Jalandhar, will give gifts : जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर कैंट पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वे 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 1,570 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित देश के 20 राज्यों के 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इन स्टेशनों को यात्रियों की सुविधाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे के अनुरूप विकसित किया है।

1570 करोड़ से बना आधुनिक स्टेशन

करीब 1,570 करोड़ की लागत से पुनर्निर्मित इन रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया है, जिससे यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री अमृतसर से वाराणसी के लिए श्री संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन को भी जालंधर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जालंधर स्थित सचखंड डेरा बल्लां के अनुयायियों के लिए वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन से बहुत फायदा होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री पंजाब में 3,070 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इसके तहत चार लेन वाले नए दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे पैकेज-6 का उद्घाटन किया जाएगा।

ग्रीनफील्ड दक्षिणी लुधियाना बाईपास की आधारशिला

25.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले ग्रीनफील्ड दक्षिणी लुधियाना बाईपास के विकास की आधारशिला भी रखेंगे। इससे लुधियाना और बठिंडा के बीच यात्रा की दूरी और समय कम होगा। प्रधानमंत्री जालंधर से वर्चुअल तरीके से नांगल बांध-तलवाड़ा-मुकेरियां नई रेल लाइन परियोजना के तहत 830 करोड़ से निर्मित दौलतपुर चौक-करतोली नई रेललाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क काफी मजबूत होगा। यह नई रेल लाइन श्री आनंदपुर साहिब और मां चिंतपूर्णी मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को भी जोड़ेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री करतोली-अंबाला रेल सेवा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

बोले- चंडीगढ़ रहा है डेवलपमेंट मॉडल

इससे पहले वे चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भारत के लिए डेवलपमेंट मॉडल रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कई पुराने लोगों के दर्शन हो रहे हैं। चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि भारत के लिए डेवलपमेंट का एक मॉडल रहा है। यहां का व्यवस्थित विकास, बेहतर लाइफस्टाइल और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। मां चंडी का आशीर्वाद इस शहर की पहचान है और इसलिए एनडीए सरकार ने हमेशा चंडीगढ़ के विकास को प्राथमिकता दी है।

Also Read :