आज की ताजा खबर LIVE:7.8% GDP ग्रोथ पर US चैंबर ऑफ कॉमर्स की तारीफ, निवेशक भारत पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं

Published on 2 सित॰ 2026
  • 03 Sep 2026 05:28 AM (IST)

    7.8% GDP ग्रोथ पर US चैंबर ऑफ कॉमर्स की तारीफ, निवेशक भारत पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं

    न्यूयॉर्क, USA: पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रहने पर, US चैंबर ऑफ कॉमर्स में US-इंडिया बिज़नेस काउंसिल के प्रेसिडेंट अतुल केशप कहते हैं, “…हर कोई सफल और तेज रफ्तार वाले दौर को पसंद करता है, और भारत अभी सच में ऐसे ही दौर से गुजर रहा है. इसलिए मुझे लगता है कि दुनिया भर में देश और निवेशक भारत के बारे में अपनी सोच पर फिर से विचार कर रहे हैं.”

    #WATCH | New York, USA: On India’s GDP growth of 7.8% in Q1, President of US-India Business Council at the US Chamber of Commerce, Atul Keshap says, “…Everybody loves a hot hand, and India has a really hot hand right now. So I think all around the world, countries and investors pic.twitter.com/0WRfaWBLLR

    — ANI (@ANI) September 2, 2026

  • 03 Sep 2026 04:57 AM (IST)

    होर्मुज पर कंट्रोल कायम, लगभग तैयार माइन-रॉकेट सिस्टम को किया नष्ट-ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, “हम होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को कंट्रोल कर रहे हैं. कभी-कभी वे ड्रोन पर गोली चलाते हैं और उसे गिरा देते हैं. लेकिन हमारा कंट्रोल है, बहुत मजबूत कंट्रोल है.

    #WATCH | US President Donald Trump says, “We are controlling the Strait of Hormuz… Every once in a while, they shoot a drone and knock it down. But we have control, very strong control. They were trying to rebuild their radar systems, a missile system, and a mine drop… They pic.twitter.com/S703PnUtQ6

    — ANI (@ANI) September 2, 2026

  • 03 Sep 2026 04:21 AM (IST)

    पुतिन से तब मिलूंगा जब शांति समझौते के लिए तैयार हों-ट्रंप

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं ऐसा करना चाहता था, लेकिन मैं तब मिलना चाहता हूं जब हम शांति समझौता करने के लिए तैयार हों. मैं ऐसा करना चाहता हूं. हम रूस, यूक्रेन और सभी के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं. यह बिज़नेस के लिए बहुत अच्छा होगा. रूस के पास बहुत अच्छी और कीमती जमीन है.

    #WATCH | On being asked whether he would meet with the President of Russia, Vladimir Putin, US President Donald Trump says, “I wanted it, but I want to do it when we’re ready to do a peace deal. I want to do it. We want to have a good relationship with Russia, Ukraine, and pic.twitter.com/qbYcDseUcS

    — ANI (@ANI) September 2, 2026

  • 03 Sep 2026 12:04 AM (IST)

    PM मोदी की तस्वीर हटाने वाला MNS कार्यकर्ता गिरफ्तार

    PM मोदी की तस्वीर हटाने का मामले में मुंबई में चतुर्शिंगी पुलिस ने MNS कार्यकर्ता आशीष साबले को गिरफ्तार किया है। अमित ठाकरे समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और साबले भी उन लोगों में शामिल हैं जिनके नाम इस मामले में हैं.

  • 03 Sep 2026 12:01 AM (IST)

    मनोज जारांगे पाटिल ने भूख हड़ताल खत्म की

    महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल ने BJP विधायक प्रसाद लाड द्वारा दिए गए पानी को पीकर मराठा आरक्षण के मुद्दे पर अपनी भूख हड़ताल खत्म की.

  • 03 Sep 2026 12:00 AM (IST)

    पीएम मोदी आज बेल्जियम के PM के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बैठक में भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बैठक में भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा वे भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के एक बिजनेस कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से 5 सितंबर 2026 तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. जयशंकर यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा के साथ द्विपक्षीय परामर्श करेंगे. देश के कई राज्यों में चल रहे नगरीय निकाय चुनावों के तहत आज अपराह्न 3 बजे तक उम्मीदवार अपनी अभ्यर्थिता (नामांकन) वापस ले सकेंगे. इसके अगले दिन यानी 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा ‘स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर 2026 को मथुरा और फर्रुखाबाद के दौरे पर रहेंगे. आज की सभी ब्रेकिंग न्यूज जानने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Published On - Sep 03,2026 12:00 AM IST

Follow Us