वेब सीरीज
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Aug 6, 2026, 09:00 AM IST
Lock UPP 2 Shivangi Joshi-Shreya Kalra Dance: 'लॉकअप 2' की लड़ाइयां खत्म कर शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा ने सक्सेस पार्टी में जमकर डांस किया। इससे जुड़ा दोनों का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
![]()
Lock UPP 2: सक्सेस पार्टी में खूब नाचीं श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Lock UPP 2 Shivangi Joshi-Shreya Kalra Dance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' का बीती रात फिनाले हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने जबरदस्त जीत दर्ज की। श्रेया कालरा ने 'लॉकअप 2' की ट्रॉफी के साथ-साथ एक करोड़ रुपये ईनाम राशि भी अपने नाम की। उन्होंने शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर को मात दी। वहीं बीती रात ही फराह खान के घर पर 'लॉकअप 2' की सक्सेस पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें शो के सभी कंटेस्टेंट्स और कई अन्य सितारे भी शामिल हुए। एकता कपूर (Ekta Kapoor) की 'लॉकअप 2' पार्टी में श्रेया कालरा से लेकर शिवांगी जोशी तक ने एक से बढ़कर एक लुक अपनाकर एंट्री की। इतना ही नहीं, पार्टी में बैर भुलाकर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी साथ में डांस भी करते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: श्रेया कालरा बनीं शो की विनर, रनरअप रहीं Shivangi Joshi को ट्रोलर्स ने दी दूसरा नाम रखने की सलाह
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) की सक्सेस पार्टी का वीडियो एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी अपने सारे झगड़े भुलाकर 'चलो इश्क लड़ाएं' पर डांस करती दिखीं। श्रेया और शिवांगी के साथ-साथ एक्टर हर्षद चोपड़ा ने भी साथ में ठुमके लगाए। 'लॉकअप 2' की पार्टी में दोनों को साथ देख फैंस भी हैरान नजर आए। इस वीडियो को साझा करते हुए एकता कपूर ने लिखा, "लॉकअप: सच या सजा' की विजेता श्रेया कालरा को ढेर सारी शुभकामनाएं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi के जबड़े से Shreya Kalra ने निकाली Lock Upp 2 की ट्रॉफी, रो-रोकर Harshad Chopda का हुआ बुरा हाल

एकता कपूर की पोस्ट पर कुशाल टंडन ने किया कमेंट
एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। खास बात तो यह है कि इस वीडियो को देख कुशाल टंडन ने भी मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "मुझे प्रति सप्ताह के हिसाब से अपना क्रॉसओवर चाहिए।" बता दें कि 'लॉकअप: सच या सजा' में श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन के बारे में बात करते हुए बताया था कि एक्टर ने उन्हें पहले मैसेज किया था। श्रेया कालरा का कहना है कि वह अपनी चैट भी दिखा सकती हैं। दूसरी ओर शिवांगी जोशी ने शो में भले ही कुशाल टंडन का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने एक्स-बॉयफ्रेंड का जिक्र जरूर किया था।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article