Lock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस| Navbharat Live

Published on 28 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 28, 2026 | 04:31 PM IST

विज्ञापन

सार

Lock Upp 2 Latest Episode: 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला का तीसरा सीक्रेट सबसे बड़ा सस्पेंस बन गया है। एक्ट्रेस का कहना है कि अगर यह राज सामने आया तो उनका परिवार उन्हें स्वीकार नहीं करेगा।

Akanksha Chamola Third Secret On Lock Upp 2 Latest Episode

आकांक्षा चमोला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Akanksha Chamola Third Secret On Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में फिनाले से पहले जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह शो में अभिनेता रितेश देशमुख की एंट्री ने गेम का पूरा समीकरण बदल दिया। उन्होंने हर कंटेस्टेंट का एक सीक्रेट किसी दूसरे प्रतिभागी को सौंप दिया, ताकि अगर कोई अपने सीक्रेट को उजागर होने से बचाना चाहता है, तो उसे गेम में खुद को सुरक्षित रखना होगा।

आकांक्षा चमोला इससे पहले शो में अपने दो बड़े राज खोल चुकी हैं। पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और दोनों तलाक की प्रक्रिया में हैं। इसके बाद दूसरा सीक्रेट तब सामने आया, जब श्रेया कालरा ने उनके बारे में बताया कि आकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं और शादी से पहले लड़कियों के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। आकांक्षा ने यह भी कहा था कि इस बारे में गौरव खन्ना पहले से जानते थे।

घर वाले थप्पड़ मार देंगे कहकर जताया डर

हालिया एपिसोड में आकांक्षा ने पामेला सेरेना से बातचीत के दौरान अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं और मेरा पति इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। लोग भूल जाएंगे कि क्या हुआ, लेकिन मुझे और गौरव को हमेशा याद रखेंगे। अगर तीसरा सीक्रेट सामने आया तो मुझे अपने पूरे परिवार को जवाब देना पड़ेगा। मेरी फैमिली तो मुझे घर जाकर थप्पड़ मार देगी और कहेगी कि अगर इतना कुछ छिपाना था तो पहले क्यों नहीं बताया।

सम्बंधित ख़बरें

सोशल मीडिया पर भी हो रहीं ट्रोल

आकांक्षा चमोला के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स का कहना है कि कुछ समय पहले तक वह शो में गौरव खन्ना को अपना “एक्स हसबैंड” बता रही थीं और उनके बारे में तीखी बातें कर रही थीं। अब तीसरे सीक्रेट के वक्त वही गौरव और परिवार की चिंता जाहिर कर रही हैं। वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि रियलिटी शो के दबाव में कंटेस्टेंट्स इमोशनल रूप से कमजोर पड़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की एंट्री, कल्ट क्लासिक की वापसी में नए किरदार से बढ़ेगा कॉमेडी का तड़का

फिनाले से पहले बढ़ा रोमांच

‘लॉक अप 2’ के फिनाले से पहले सीक्रेट टास्क ने शो का रोमांच कई गुना बढ़ा दिया है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या श्रेया कालरा आकांक्षा चमोला का तीसरा सीक्रेट सबके सामने लाएंगी या आकांक्षा खुद को एलिमिनेशन से बचाकर अपने राज को सुरक्षित रखने में सफल होंगी। आने वाले एपिसोड में यही सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है।

Follow Navbharatlive whatsapp