Lock UPP 2: गौतमी संग यूं शुरू हुई Ram Kapoor की प्रेम कहानी, एक्ट्रेस के तलाक पर बोले- वो शादी में खुश नहीं थी...

Published on 15 जुल॰ 2026

वेब सीरीज

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Jul 15, 2026, 10:04 AM IST

Lock UPP 2 Ram Kapoor Recalls Gautami Kapoor Divorce: 'लॉकअप 2' में राम कपूर ने बीते दिन गौतमी कपूर संग अपनी प्रेम कहानी को याद किया। उन्होंने गौतमी कपूर के तलाक पर भी चुप्पी तोड़ी।

Image

राम कपूर ने गौतमी कपूर संग प्रेम कहानी से उठाया पर्दा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Ram Kapoor Recalls Gautami Kapoor Divorce: नेटफ्लिस्क के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। इसके साथ ही अभी तक रितेश देशमुख और फराह खान के शो में कई कंटेस्टेंट्स की जिंदगी के राज भी खुल चुके हैं। बीते दिन 'लॉकअप: सच या सजा' में राम कपूर ने अपनी और गौतमी कपूर की प्रेम कहानी से पर्दा उठाया। राम कपूर (Ram Kapoor) ने गौतमी कपूर के पहले तलाक को भी याद किया और बताया कि वह अपनी शादी में खुश बिल्कुल भी नहीं थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर ने खोली श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की पोल पट्टी, गेम प्लान से उठाया पर्दा

राम कपूर (Ram Kapoor) ने 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला संग बातचीत के दौरान अपनी और गौतमी कपूर की प्रेम कहानी के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता हमेशा से मजबूत रहा है। एक्टर ने कहा कि जहां कई लोग रिश्ते की शुरुआत में अपना अच्छा साइड दिखाते हैं तो वहीं गौतमी कपूर ने उनकी सबसे बुरी साइड भी देखी है। लेकिन इसके बाद भी गौतमी उन्हें पसंद करने लगी थीं। गौतमी कपूर की पहली शादी के बारे में राम कपूर ने कहा, "धीरे-धीरे मुझे पता चला कि गौतमी अपनी शादी में खुश नहीं है और अपनी ढाई साल की शादी में वे लोग करीब 7 महीने तक अलग रहे। तब तक हमारी दोस्ती काफी गहरी हो चुकी थी। मैंने रुचि लेना शुरू किया, इसलिए नहीं कि मुझे कुछ चाहिए था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के लिए रोती दिखीं Shivangi Joshi तो सुयश राय ने यूं उड़ाई खिल्ली, बताया 'ओवरएक्टिंग'

Ram Kapoor और Gautami Kapoor का परिवार

Ram Kapoor और Gautami Kapoor का परिवार

राम कपूर (Ram Kapoor) ने गौतमी कपूर के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जब मुझे लगता था कि उसका बुरा दिन गुजरा है तो मैं उससे सवाल करता था और वो जवाब देती थी। मुझे पता चला कि वो शादी का अंत करना चाहती है। उसका परिवार उसे सपोर्ट नहीं कर रहा था। वे कह रहे थे कि नहीं बिल्कुल नहीं। जब गौतमी ने ये फैसला लिया तो मैंने उससे कहा कि तुम्हें जब भी जरूरत पड़े, मैं हूं यहां। मैं उसका सबसे करीबी दोस्त बन गया।"

राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपनी प्रेम कहानी पर आगे बताया, "मैं दिल्ली में 'मॉनसून वेडिंग' की शूटिंग कर रहा था और हमने रात को काफी देर तक बात की। जब हमने फोन रखा तो मुझे एहसास हुआ कि मैं उसे याद कर रहा हूं। मैं हैरान रह गया। वो बहुत अच्छी इंसान थी। जब मैं वापस आया तो मैंने थोड़ा दूरी बनाई। उसने मुझसे पूछा कि ये हो क्या रहा है? लंबी बात को छोटे में कहूं तो उसे भी ऐसा एहसास हुआ। लेकिन वो कहने से डर रही थी। गौतमी को इस बात का कोई पछतावा नहीं है, जो कुछ उसके साथ हुआ।"

ashna malik

आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article