Love And War: रणबीर कपूर और विकी कौशल की 'लव एंड वॉर' में दीपिका पादुकोण? फिर चर्चा में ये बड़ा कैमियो

Published on 6 अग॰ 2026

Love And War: रणबीर कपूर ‘एनिमल’ के बाद से ही जिन फिल्मों पर काम कर रहे हैं, वो ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ ही है. यूं तो पहले संजय लीला भंसाली फिल्म को इसी साल लाने की प्लानिंग में थे, पर अब इसे अगले साल के लिए शेड्यूल कर दिया गया है. ‘लव एंड वॉर’ सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विकी कौशल भी हैं, जिन्हें लेकर ऐसी चर्चा है कि दोनों एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे. साथ ही पिक्चर में आलिया भट्ट भी हैं और अब फिल्म का शूट लगभग कंप्लीट भी हो चुका है. हालांकि, सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दीपिका पादुकोण ‘लव एंड वॉर’ में एक छोटा सा कैमियो करती दिखेंगी.

दरअसल दीपिका पादुकोण जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की थी. वहीं, जिन दो प्रोजेक्ट्स से वो जुड़ी हुई हैं, वो अल्लू अर्जुन की ‘राका’ है और शाहरुख खान की ‘किंग’ में भी उनका कैमियो है. फिलहाल शाहरुख की फिल्म का शूट कंप्लीट कर लिया है. वहीं जल्द ही एक्ट्रेस मैटरनिटी ब्रेक पर जाने वाली हैं, जिससे पहले ही उन्हें अल्लू अर्जुन की फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा करना है. कहा जा रहा है कि उसी की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी गई है.

‘लव एंड वॉर’ में कैमियो का सच क्या है?

दीपिका पादुकोण की ‘लव एंड वॉर’ में एंट्री की चर्चा तब शुरू हुई, जब रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि फिल्म में एक्ट्रेस का कैमियो है. साथ ही विकिपीडिया और IMDb दोनों पर फिल्म की कास्ट लिस्ट में दीपिका का नाम शामिल है. मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान न होने के बावजूद इस खबर ने फैन्स के बीच तगड़ा बज बना दिया है. दरअसल रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. साथ ही फिल्म के IMDb और विकिपीडिया पेज पर उनके नाम के स्क्रीनशॉट शामिल हैं. क्योंकि इन दोनों प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स एडिट कर सकते हैं, इसलिए इसकी टीवी9 हिंदी कोई पुष्टी नहीं करता.

एक रेडिट यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि सारी लाइमलाइट वही ले जाएं. दीपिका छोटी सी झलक में भी सबका ध्यान खींच सकती हैं. जबकि, दूसरे यूजर ने लिखा- इसके गलत होने की संभावना बहुत ज्यादा. तो किसी ने याद दिलाया कि विकिपीडिया को कोई भी एडिट कर सकता है. देखना होगा इस खबर पर मेकर्स रिएक्ट करते हैं या नहीं.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button