Makhan Mishri Recipe: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को चढ़ाएं पसंदीदा माखन-मिश्री का भोग, नोट करें आसान रेसिपी

Published on 4 सित॰ 2026

Makhan Mishri Recipe: आज जन्माष्टमी पर अगर आप कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहते हैं तो यहां सीखें आसान और मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी. नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप विधि.

Published byNamrata Mohanty

Makhan Mishri Recipe: आज जन्माष्टमी पर अगर आप कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहते हैं तो यहां सीखें आसान और मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी. नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप विधि.

author-image

New Update

makhan mishri recipe

makhan mishri recipe Photograph: (ai generated)

Makhan Mishri Recipe: आज देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है. आज उनका 5253वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. हम सभी ने कान्हा की बचपन की लीलाएं सुनी हैं, उन्हीं में से माखन चुराकर खाना भी शामिल है. उन्हें आज के दिन 56 भोगों का प्रसाद चढ़ाया जाता है लेकिन उनमें सबसे खास होता है माखन-मिश्री. ये उनका सबसे प्रिय भोग माना जाता है. मगर आजकल बाजारों से इन्हें खरीदना एक मुश्किल स्थिति हो गई है. मिठाइयों की मिलावट ने भोग को लेकर भी लोगों के मन में शंका भर दी है. प्रसाद का शुद्ध और सात्विक होना आवश्यक होता है.

ऐसे में अगर आप घर में ही माखन-मिश्री बनाना चाहते हैं तो इस आसान विधि से बना सकते हैं. कान्हा की पूजा के लिए घर पर शुद्ध और ताजा माखन-मिश्री बनाना है तो इन चीजों की आवश्यकता होगी.

माखन-मिश्री बनाने की सामग्रियां (Makhan Mishri Ingredients)

  • शुद्ध् देसी घी
  • बर्फ के टुकड़े
  • ठंडा पानी
  • धागे वाली मिश्री
  • केसर
  • तुलसी के पत्ते

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026 Songs: कान्हा की भक्ति से सजे हैं बॉलीवुड के ये 10 गाने, जन्माष्टमी पर जरूर सुनें

माखन-मिश्री बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी (Makhan Mishri Recipe) 

स्टेप.1- सबसे पहसे एक बड़े और चौड़े मुंह वाले बर्तन या किसी पतीले और कटोरी में 1 कप देसी घी डाल दें. घी सामान्य तापमान का या पिघला होना चाहिए. अब उसमें बर्फ के टुकड़े डालें.

स्टेप.2- अब साफ हाथों से बर्फ को घी के ऊपर गोल-गोल घुमाएं. ये हैंड व्हिस्किंग प्रोसेस होता है, जिसमें आपको एक सामान्य गती में बर्फ को लगातार रोटेट करना होता है.

स्टेप.3- जैसे-जैसे बर्फ से घी को फेटेंगे तो आप देखेंगे 1 से 2 मिनटों में ही उसका टेक्सचर में बदलाव आ जाएगा. घी का टेक्सचर बिल्कुल सॉफ्ट और फ्लफी सा हो जाएगा. ये आपको बिल्कुल मक्खन जैसे महसूस होगा और हल्का लगेगा.

स्टेप.4- जब घी से पूरी तरह सफेद मलाईदार मक्खन निकल जाए तो बर्फ के टुकड़े निकाल लें. इसके बाद माखन से पानी को भी अलग करके बाहर निकाल दें.

स्टेप.5- अब आप चाहे तो बर्फ के पानी या ठंडे पानी से माखन को थोड़ा साफ कर सकते हैं. मगर ऐसा करते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें ताकि माखन बिखर न जाएं.

स्टेप.6- इसके बाद माखन में मिश्री मिलाई जाती है. मिश्री को पहले से पीसकर पाउडर बना सकते हैं और फिर माखन में डालकर एक बार फिर से फेंट लें. 

स्टेप.7- केसर मिलाएं. इसके लिए आप केसर को थोड़े से गंगाजल में भिगोकर रख सकते हैं. इसके बाद माखन में डालकर मिक्स कर दें. केसर मिलाने से माखन का रंग सुनहरा हो जाएगा और उसमें एक सुगंध भी आने लगेगी.

स्टेप.8- माखन तैयार है. इसमें तुलसी के पत्ते डाल दें.

स्टेप.9- अब भोग लगाने के लिए आपको एक छोटी सी मटकी लेनी है. उस मटकी में माखन भरें. ऊपर से केसर और तुलसी के पत्ते रखें. इसके बाद बाल-गोपाल को भोग चढ़ाएं.

आपका शुद्ध और ताजा मलाईदार माखन-मिश्री तैयार है. भगवान जी को भोग लगाने के पश्चात ही इसे स्वयं ग्रहण करें.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जी के जन्मदिन पर जरूर करें कुंज बिहारी जी की आरती, पढ़ें लिरिक्स